सिर्फ आईटम नबंर ही नहीं, हरियाणा की सिंगिंग सेनसेशन सपना चौधरी अब फिल्मों में एक्टिंग करके भी जलवे बिखेरने को तैयार हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'नानू की जानू' की शूटिंग भी शुरू कर दी है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। यह फिल्म एक सुपरनैचुरल लव स्टोरी है जिसमें मशहूर एक्टर अभय देओल और 'सिटीलाइट्स' फेम एक्ट्रेस पत्रलेखा भी होंगी।
विज्ञापन
2 of 4
Sapna Chaudhary
- फोटो : Facebook
सपना चौधरी की इस फिल्म को फराज हैदर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी। मिली जानकारी के अनुसार इस लव ट्राइएंगल में सपना चौधरी की अहम भूमिका होगी। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज कर दिया गया है।
Started work on a new film! A dark comedy, my favourite genre. #Nanukijaanu pic.twitter.com/blK9YBndy7
— abhay deol (@AbhayDeol) September 20, 2017
विज्ञापन
3 of 4
Sapna Chaudhary
- फोटो : Facebook
चुनिंदा फिल्में करने वाले अभय देओल के साथ बॉलीवुड डेब्यू करना सपना चौधरी के करियर के लिए अहम माना जा रहा है। इससे पहले सपना चौधरी का एक आईटम नंबर 'लव बाइट' रिलीज किया जा चुका है जिसे काफी पसंद किया गया। यह गाना फिल्म 'भांगोवर' का हिस्सा है जो 15 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा सपना चौधरी के दूसरे आइटम नंबर 'टैटू' का भी टीजर लॉन्च हो चुका है।
यह पहला मौका होगा जब अभय देओल और पत्रलेखा साथ नजर आएंगे। पत्रलेखा इन दिनों एक्टर राजकुमार राव को डेट कर रही हैं। वहीं अभय देओल बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र के भतीजे हैं। हालंकि धर्मेंद्र ने कई दफा अपने इंटरव्यू में कहा है कि अभय उनके तीसरे बेटे हैं। वहीं, सपना चौधरी हाल ही में रियलिटी शो 'बिग बस 11' से एलिमिनेट हुई हैं। शो के जरिये वह पूरे उत्तर भारत में लोकप्रिय हो गई हैं।
Bigg Boss 11: घर से निकलते ही सपना चौधरी के सुर बदले, शो के उलट दिए टाइटल
Bigg Boss 11: वाइल्ड कार्ड एंट्री पर सपना चौधरी का बड़ा खुलासा, एक हफ्ते में करने जा रहीं धमाका