अपने शानदार गानों और डांस से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह अपना डांस तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार वह अपनी एक तस्वीर के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Sapna Chaudhary
- फोटो : social media
सपना चौधरी अपनी इन तस्वीरों में गौ सेवा करती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह गाय के पास जमीन पर बैठी दिखाई दे रही हैं वहीं दूसरी ही तस्वीर में वह गाय के पैरों पर हाथ रखी नजर आ रही हैं। सपना चौधरी के फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन तस्वीरों को सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।
विज्ञापन
3 of 5
manoj tiwari and Sapna Chaudhary
- फोटो : ट्विटर
बीते दिनों सपना चौधरी राजनीतिक हलचल को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। हाल ही में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के नामांकन दाखिल करने के दौरान सपना चौधरी को उनके साथ देखा गया था। रोड शो के दौरान सपना चौधरी ने उनका जमकर प्रचार भी किया था।
4 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : ANI
इससे पहले सपना चौधरी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी प्रियंका गांधी के साथ एक फोटो वायरल हुई थी। जिससे ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। हालांकि बाद में सपना ने मीडिया में आकर सफाई दी थी कि वो कांग्रेस में नहीं जा रही हैं।
इसके बाद मनोज तिवारी के साथ उनकी एक फोटो सामने आई थी जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो भाजपा में शामिल होंगी। इस पर सपना ने कहा था कि वो किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रही हैं। हालांकि खबर है कि सपना चौधरी का नाम भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं और वह पीएम मोदी की महत्वकांक्षी मुहिम का प्रचार चुनाव में करेंगी।