फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी के इस नए VIDEO को देखने से खुद को रोक नहीं पा रहें यूजर्स, बार-बार कर रहे प्ले

Thu, 14 Mar 2019 09:36 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Sapna Chaudhary Instagram
मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। वह आज कल टिक टॉक वीडियो ऐप पर बहुत एक्टिव देखी जा रही हैं। इसी के जरिए वह अपने फैन्स से जुड़ी हुई हैं और उनके लिए अपनी नई-नई वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी एक और वीडियो शेयर की है जिसे देख उनके फैन्स काफी खुश लग रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
सपना ने यह खूबसूरत वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह लिप्सिंग करती दिख रही हैं। सपना कहती हैं, ओए सुन मुझे तुझसे कहना है...आई लव यू। फिर किसी लड़के की आवाज आती है, हां, पता है बहुत बार सुना है तेरा आई लव यू एस अ फ्रेंड। जिसके बाद सपना कहती हैं हां तो इस बार फ्रेंड को ब्वॉयफ्रेंड से रिप्लेस कर दे।'
विज्ञापन

3 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी

इससे पहले उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से सटे सिंगरौली में बीते शुक्रवार को मोरवा इलाके में एक शाही शादी की चर्चा लोगों के जुबान पर रही थी। ऐतिहासिक विवाह समारोह में कई बॉलीवुड कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर घरातियों और बरातियों का मन मोह लिया। याहां सपना चौधरी भी पहुंची थीं। 

 

4 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
शादी समारोह के दौरान बॉलीवुड से पहुंचे कलाकार शक्ति कपूर, जिज्ञासा सिंह, रागनी खन्ना, एहसान कुरैशी व आदित्य नारायण जैसे सितारों की प्रस्तुति चलती रही। लेकिन लोगों के मन में मशहूर डांसर सपना चौधरी को देखने की ललक थी, जिसके लिए सभी देर तक बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
रात करीब एक बजे परफॉर्म करने पहुंची सपना ने हरियाणवी गाने की धुन पर शानदार डांस किया और खूब वाहवाही बटोरी। इस कार्यक्रम में आने वाले हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, अभिनेत्री एली अवराम, महिमा चौधरी, मंदिरा बेदी और गायक हिमेश रेशमिया भी आने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें