फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में आने की अटकलों पर जबरदस्त ट्रोल हुईं सपना चौधरी, यूजर्स बोले- 'कांग्रेस या बीजेपी'

Tue, 26 Mar 2019 05:13 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी - फोटो : file
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी उस वक्त चर्चा में आई थीं जब हाल ही में उन्हें कांग्रेस नेता राज बब्बर के घर देखा गया था। उस दौरान यह चर्चा थी कि वह कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं हो रही हैं। खबर है कि अब वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रही हैं। इसके बाद से सपना को सोशल मीडिया पर लगातार घेरा जा रहा है। सपना के राजनीति में आने को लेकर कुछ खुश हैं तो कईयों ने उनपर टिप्पणियां कसी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी - फोटो : file
देश में 17वीं लोक सभा के लिए 11 अप्रैल से चुनाव शुरू होने हैं। ऐसे में देश के तमाम राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं। इस राजनीतिक माहौल में कुछ फिल्मी कलाकार भी शामिल हो रहे हैं। इधर, सपना चौधरी भी लोक सभा चुनाव लड़ सकती हैं ऐसी खबर जोरों पर हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सपना चौधरी के कांग्रेस  में शामिल होने की खबरें जोर पकड़ रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी - फोटो : file
लेकिन, सपना चौधरी ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं हो रही हैं। इसके बाद से सपना को लेकर लोग तरह-तरह की फब्तियां कस रहे हैं। इस माहौल में सपना के लिए और भी मुसीबत तब खड़ी हो गई जब उनकी एक फोटो जिसमें वह बीजेपी नेता मनोज तिवारी के साथ नजर आ रही हैं, सोशल मीडिया पर फैल गई। अब अटकलें शुरू हुई कि सपना बीजेपी का दामन थाम रही हैं।

4 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी - फोटो : file
इस उधेड़बुन में सपना चौधरी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करते हैं कि सपना चौधरी कौन है? कोई लिखता है कि सपना चौधरी को कांग्रेस में शामिल करना उसकी विचारधारा के खिलाफ है और पार्टी का यह एक शर्मनाक कदम है। एक ने लिखा सपना चौधरी का बहिष्कार करो और 'नमो' का समर्थन करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sapna chaudhary - फोटो : file
एक यूजर लिखता है कि क्या कांग्रेस सपना चौधरी के पार्टी ज्वॉइन करने का विज्ञापन कर रही है? जबकि सपना खुद इससे इनकार कर चुकी हैं।' दरअसल, यूजर्स के लिए तब विरोधाभास की स्थिति पैदा हो गई जब सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को झूठा बताया। अब लोग कन्फ्यूज है ंकि वह कांग्रेस ज्वॉइन करेंगी या बीजेपी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें