फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज पर फूट-फूट कर रोईं सपना चौधरी ने भीड़ से मांगी माफी, बोली- मैं नाचना छोड़ दूंगी

Tue, 09 Apr 2019 01:06 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी इन दिनों लगातार खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिनों उनके राजनीति में जाने की चर्चा थी। इस बीच उनकी बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के साथ फोटो वायरल हुई थी। इन दिनों सपना का एक वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो रो-रो कर पब्लिक से माफी मांगती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
यूट्यूब पर मौजूद एक वीडियो में सपना चौधरी स्टेज पर खड़े होकर वहां मौजूद भीड़ के सामने रो रही हैं। वीडियो में सपना माफी मांगते हुए कहती हैं कि कि मेरे शो में अगर कोई पिटता है तो गालियां सपना को मिलती हैं। आप ही बताइए कि इसमें मेरी क्या गलती है।
विज्ञापन

3 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
सपना यहीं नहीं रुकती वह आगे कहती हैं- मैं सूट पहन कर नाचती हूं तो लोग कहते हैं संस्कार नहीं है। ऐसा है तो मैं नाचना छोड़ दूंगी। मुझसे पहले भी हरियाणा में लड़कियां नाचती थीं। यहां कोई मेरे घर फ्री में पैसे देने नहीं आ आएगा। मुझे जरूरत नहीं है कि मैं प्रोग्राम करूं, मैं तो सिर्फ यहां आप सभी के प्यार के वास्ते आई हूं। बताया जा रहा है सपना लोगों के भद्दे कमेंट्स से बहुत ज्यादा नाराज थीं। देखें वीडियो...

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
सोमवार को सपना चौधरी हरियाणा के जुलाना में एक कार्यक्रम के दौरान पहुंची थीं। यहां उनको देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस वालों के पसीने छूट गए। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, ओलंपिक खिलाड़ी योगेश्वरदत्त और क्रिकेट खिलाड़ी डीएसपी जोगेंद्र शर्मा भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
सपना चौधरी ने कहा कि वो जमीन से उठकर इस मुकाम तक पहुंची है। वो दूसरों की कद्र करना जानती हैं। सभी लोगों को परिवार के सदस्य की तरह मानती हैं। सपना चौधरी ने जब मासूम शर्मा के साथ गाना शुरू किया तो साउंड सिस्टम में थोड़ी खराबी आ गई तब सपना चौधरी ने कहा कि वो खुद एक आफत हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें