सपना चौधरी और अर्शी खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। 'बिग बॉस' के घर में कभी अर्शी खान को चप्पलों से मारने को तैयार सपना चौधरी ने उनके साथ मिलकर अक्षय कुुमार की फिल्म 'मोहरा' के 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर डांस किया। गाने में दोनों के एक्सप्रेशंस और डांस एकदम अलग नजर आ रहा है।