फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूंघट ओढ़ जबरदस्त ठुमके लगा रहीं सपना चौधरी का डांस वीडियो वायरल, फैन्स कर रहे बार-बार शेयर

Sat, 10 Nov 2018 07:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sapna chaudhary
मोस्ट पॉपुलर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का डंका देश ही नहीं विदेशों में भी बजता है। आए दिन उनका कोई ना कोई डांस वीडियो वायरल होता ही रहता है। ऐसे में सपना का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे पहले उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर छाई रही थी जिसमें वह रंगोली बनाती नजर आ रही थी...बता दें कि सपना ने दिवाली की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की.थी..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sapna chaudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
दिवाली पर शेयर की गई तस्वीरों में सपना रंगोली बना रही हैं और कैप्शन में उन्होंने लिखा 'दिवाली के इस शुभ अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई,आप सभी के घर लक्ष्मी जी का वास हो, हर साल की तरह इस साल भी मां लक्ष्मी के आगमन के लिए घर पर रंगोली बनाई जा रही है।'
विज्ञापन

3 of 5
Sapna Chaudhary
इस तस्वीर के साथ-साथ सपना चौधरी की पिछली कुछ डांस वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं। सपना के फैन्स इस वीडियो का खूब लुफ्त उठा रहे हैं। वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में सपना चौधरी बहुत ही सुंदर लग रही हैं। 

4 of 5
डांसर सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह वीडियो उनकी एक फैन साइट पर शेयर किया गया है जो कि एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है। इस डांस वायरल वीडियो में सपना ने सिर पर पल्लू रखकर एक से एक डांस स्टेप्स किए हैं जो कि उनके फैन्स को बहुत लुभा रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स के व्यूज भी धड़ल्ले से आ रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि सपना चौधरी अब किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी, बिग बॉस 11 - फोटो : SELF
आखिर में आपको बता दें कि बीते कुछ दिन पहले सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 12 में भी नजर आई थीं। वह दिवाली के मौके पर घरवालों को एंटरटेन करने गई थीं। इस दौरान उन्होंने घरवालों के सामने जमकर डांस भी किया। इससे पहले बिग बॉस के सीजन 11 में सपना चौधरी बतौर कंटेस्टेंट घर में गई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें