फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी के झूठ की असल वजह कांग्रेस नहीं कुछ और, दोस्त के खुलासे पर मां ने लगाई मुहर

Thu, 28 Mar 2019 06:59 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एक्ट्रेस सपना चौधरी - फोटो : file
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के झूठ का पर्दा आखिरकार उठ ही गया। खुद सपना चौधरी के दोस्त ने इस सच से पर्दा उठाया है और सपना की मां ने भी उस सच पर हामी भर दी है। मामला, सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर था, जिसके लिए सपना चौधरी ने इंकार किया था। अब सपना के दोस्त ने स्पष्ट कर दिया कि सपना चौधरी ने कांग्रेस ज्वाइन की थी, लेकिन एक बड़ी अड़चन के चलते सपना को झूठ बोलने पर मजबूर होना पड़ा। पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल होने के दौरान वायरल हुई उनकी फोटो में साथ खड़े हरियाणा के मशहूर कलाकार देव कुमार देवा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए। 
विज्ञापन

2 of 6
सपना चौधरी - फोटो : ANI
देवा ने बताया कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल होने गईं थीं और सदस्यता फार्म भी भरा था, लेकिन उनकी उम्र 23 साल होने के कारण यह नहीं हो सका। दूसरी ओर मंगलवार की शाम फोन पर सपना की मां नीलम ने देव कुमार देवा द्वारा दिए इंटरव्यू को सही करार दिया और बोली कि देव कुमार ने जो कहा है वह सही कहा होगा। दरअसल, सपना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सपना चौधरी के पहले कांग्रेस में शामिल होने और हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा से चुनाव लड़ने की चर्चा चली थी। कांग्रेस के नेताओं के साथ सपना की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं। कांग्रेस के मथुरा से उम्मीदवार महेश भट्ट की घोषणा के बाद सपना के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई गईं। 
विज्ञापन

3 of 6
मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी - फोटो : Twitter
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ नाश्ते की तस्वीरें भी सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। सपना के साथी देव कुमार देवा ने इंटरव्यू में बताया कि सपना चौधरी 14 मार्च को दिल्ली स्थित ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर पर कांग्रेस में शामिल होने गईं थी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर आई थी। साथ ही सपना ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए फार्म भी भरा था। कांग्रेस ने सपना को मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। इसके लिए सपना चौधरी ने भी हां कर दी थी। 

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : FIle
देवा के मुताबिक, सारी बातें फाइनल होने के बाद जब नॉमिनेशन की औपचारिकता शुरू हुई तो डाक्यूमेंट्स में सपना की उम्र 23 साल कुछ महीने ही हुई थी। इस कारण यह नहीं हो सका। देवा के अनुसार प्रियंका गांधी के साथ सपना की जो फोटो वायरल हुई हैं वह 14 मार्च की हैं। सपना चौधरी की मां नीलम ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में पहले तो इस तरह कुछ न होने का हवाला दिया, लेकिन जैसे ही सपना के साथी देवा द्वारा एक चैनल को दिए इंटरव्यू का जिक्र किया तो वे बोलीं, देव ने जो कहा है वह सही ही होगा। इंटरव्यू में देव कुमार देवा ने कहा है कि सपना किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। फिलहाल सपना एक फिल्म के गाने की शूटिंग के लिए सूरत गई हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी - फोटो : ANI
उधर, सपना चौधरी की मां नीलम ने सोमवार को फिर दावा किया कि उनकी बेटी मौका मिलने पर यूपी से ही चुनाव लड़ेगी न कि हरियाणा से। सपना अपने राजनीतिक करियर को लेकर 1 अप्रैल को मीडिया के सामने खुलासा करेंगी। सपना की मां नीलम ने कहा कि फिलहाल सपना एक हिंदी गाने की शूटिंग के सिलसिले में व्यस्त हैं। उम्र के लिहाज से वह दो साल चुनाव नहीं लड़ सकतीं। उन्होंने कहा कि अभी सपना किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रही है। सपना एक कलाकार हैं और उनके खिलाफ टिप्पणियां करना गलत है। अब सपना के भाजपा में आने की खबरों के बाद उन्होंने चुप्पी साध ली है। हालांकि भाजपा नेता सपना को कांग्रेस से दूर करने को बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मनोज तिवारी ने सपना चौधरी से मुलाकात की पुष्टि की है। इस मुलाकात के बाद से राजनीतिक गलियारों में फिर से नए समीकरण के कयास लगाए जा रहे हैं। हरियाणा की लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद एक दिन में ही बाय-बाय कहने से भले ही भाजपा ने मोर्चा मार लिया, लेकिन अब उसके समर्थक असमंजस की स्थिति में हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर समर्थकों की आपत्तिजनक टिप्पणियों से भाजपा के नेता परेशान हैं। दरअसल, सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बाद भाजपा समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें व कांग्रेस को आडे़ हाथ लिचया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें