मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अक्सर किसा ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अपने गानों और वीडियोज को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरने वाली सपना इन दिनों फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अभिनेत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अक्सर किसा ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अपने गानों और वीडियोज को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरने वाली सपना इन दिनों फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अभिनेत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। डांस शो के नाम पर लाखों रुपए जमा करने और कार्यक्रम न कर रकम हड़पने का आरोप के बाद लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट ने सपना चौधरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। यह पहली बार नहीं है जब सपना ऐसे किसी विवाद में फंसी हों। इससे पहले भी वह कई विवादों में फंस चुकी हैं। तो आइए हैं एक्ट्रेस से जुड़े विवादों के बारे में-
विज्ञापन
2 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
दलितों के अपमान का लगा आरोप
साल 2016 में सपना चौधरी अपनी एक रागिनी के कारण भी विवादों में आई थीं। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक कार्यक्रम के दौरान रागिनी 'बिगड़ग्या' गाते हुए दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। इस पर अभिनेत्री के रागिनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
3 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : social media
खुदकुशी करने की कर चुकी हैं कोशिश
दलितों के अपमान के आरोप और एफआईआर के बाद सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर कई सारे भद्दे कमेंट्स किए गए। इस बात से आहत होकर सपना चौधरी ने आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके वजह से वह अस्पताल भी पहुंच गई थीं और उनकी जान जाते-जाते बची थी। बताया जाता है कि उन्होंने जहर खाया था।
4 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के साथ वायरल हुई थीं तस्वीरें
जून 2017 में सोशल मीडिया पर सपना की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन फोटोज में एक्ट्रेस एक होटल के कमरे में बैठी नजर आ रही थीं, जबकि उनके सामने कुछ पुलिसवाले खड़े हुए थे। फोटोज को देख कयास लगाए जा रहे थे कि पुलिस रेड में सपना चौधरी को पकड़ा गया है लेकिन बाद में पता चला कि ये तस्वीरें हरियाणा में सपना चौधरी के एक शो की है।
विज्ञापन
5 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : amar ujala
कॉपीराइट विवाद में फंसी एक्ट्रेस
साल 2018 को फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ के गाने ‘हट जा ताऊ’ को लेकर भी सपना विवादों में आ गई थीं। सपना चौधरी पर फिल्माए गए इस गाने को लेकर हरियाणवी गायक विकास कुमार ने सपना चौधरी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को 7 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा। पूरा मामला ‘हट जा ताऊ पाछे नै’ गाने के कॉपीराइट का था।
देशभर में रियलिटी शो बिग बॉस के जरिए मशहूर हुईं सपना इस शो को लेकर भी काफी विवादों में रही। शो के दौरान एक्ट्रेस अर्शी खान के ‘गोआ पुणे’ स्कैंडल के बारे में कुछ बोल दिया, जो अर्शी को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था। इसे लेकर अर्शी के प्रचारक ने सपना पर एफआईआर भी दर्ज करवाई। इतना ही नहीं सपना बिग बॉस के घर में हाथा पाई करती भी नजर आई थीं।