सान्या मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सान्या मल्होत्रा ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म 'दंगल' के दौरान उन्हें जबड़े की सर्जरी कराने के लिए कहा गया था। सान्या इस सुझाव से दंग रह गई थीं और उन्होंने साफ किया था कि वह अपने शरीर से बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने साझा किया, 'मुझे याद है कि दंगल के दौरान किसी ने मुझसे कहा था कि अपना जबड़ा दोबारा बनवा लो। हालांकि, मैं उस वक्त ऐसी थी कि ये क्या होता है? भैया, ये तो हमने नहीं सुना।'