फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज के 6 हफ्ते बाद बॉक्स ऑफिस पर 'संजू' का तहलका, बनी बॉलीवुड की दूसरी बड़ी कमाऊ फिल्म

Fri, 03 Aug 2018 05:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल बचाने में कामयाब हो रही है और इस बीच इसे रिलीज हुए अब छठा हफ्ता शुरू हो गया है। बीते 35 दिन ने इस फिल्म ने करीब 341 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह आकंडा 350 करोड़ तक पहुंच जाएगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sanju
'संजू' के मेकर्स को इसे बनाने में करीब 80 करोड़ रुपए खर्च किए थे और अब तक यह तीन गुणा अधिक कमा चुकी है। कुल मिलाकर फिल्म का मुनाफा 310 फीसदी तक पहुंचा चुका है। इस लिहाज से यह फिल्म भारत में कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दंगल
कमाई के मामले में आमिर खान की 'दंगल' पहले नंबर हैं। 'बाहुबली-2' चूंकि हिंदी डब फिल्म थी इसलिए इसे बॉलीवुड फिल्म की श्रेणी से बाहर रखें तो 'संजू' कमाई के मामले में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म साबित हो चुकी है। 'संजू' की विदेशी कमाई को भी इसमें जोड़ दिया जाए तो इसकी ग्रॉस कमाई 500 करोड़ क्रॉस कर चुकी है। 

 

4 of 5
sonu ke titu ki sweety
मुनाफा कमाने के मामले में इस साल सबसे आगे हैं 'सोनू के टीटू की स्वीटी'। इसे 24 करोड़ रुपए में बनाया गया था और इसकी कमाई 108.46 करोड़ रुपए रही थी। इसके मुनाफे की दर 352 फीसद रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
razi
दूसरे नंबर पर आती है आलिया भट्ट की 'राजी', जिसे केवल 30 करोड़ रुपए में बना लिया गया था और 123.17 रुपए इसने कमाए। इसका मुनाफा करीब 310 फीसद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें