फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' से ज्यादा भावुक है संजय दत्त की कहानी, कभी जूते से पिटे कभी अमिताभ से मिली सोने की चेन

Fri, 27 Apr 2018 12:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sanjay dutt biopic
संजय दत्त की बायोपिक का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर में संजय दत्त की अच्छी, बुरी, बेतुकी चीजों, गलतियों, संघर्ष, दिल को झकझोर देने वाली और जबरदस्त कामयाबी समेत हर सफर की दास्तान है, लेकिन इससे ज्यादा कुछ जानना चाहते हैं तो पढ़ लें ये खबर।
विज्ञापन

2 of 8
sanjay dutt
टफ लुक में नजर आने वाले संजय दत्त संगीत प्रेमी हैं। संजय दत्त बहुत अच्छा तबला बजाते हैं। संजय दत्त गिटार भी बहुत अच्छा बजाते हैं और उन्होंने USA में एक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल भी जीता है।
 
विज्ञापन

3 of 8
sanjay dutt
संजय दत्त अपना लकी चार्म अपनी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त को मानते हैं। जेल में रहते हुए संजय दत्त ने 450 रुपये कमाये थे जिसे उन्होंने अपनी पत्नी को दे दिया था।
 

4 of 8
संजय दत्त
जैकी श्रॉफ की फिल्म हीरो तो आपको याद ही होगी लेकिन क्या आप जानते हैं ये फिल्म पहले संजय दत्त को ऑफर हुई थी लेकिन संजय दत्त की ड्रग्स की लत ने सुभाष घई को अपना फैसला बदलने पर मजबूर कर दिया था।
 
विज्ञापन

5 of 8
संजय दत्त
संजय दत्त का मानना है कि महिलाओं का शरीर बहुत पवित्र होता है और रेप से बड़ा कोई दूसरा जुर्म नहीं है, इसलिए जेल में रहने के दौरान संजय दत्त ने किसी भी रेपिस्ट से बात तक नहीं की थी।
विज्ञापन

6 of 8
Sanjay Dutt and Nargis
एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने बताया था कि जब उन्होंने पहली बार छिपकर बाथरूम में सिगरेट पी थी तब अचानक से पिता सुनील दत्त आ गए और उन्हें उनके इस व्यवहार के लिए जूते पड़े थे।
विज्ञापन

7 of 8
sanjay dutt
संजय दत्त के अभिनय से अमिताभ बच्चन इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने संजय दत्त को अपने घर डिनर पर बुलाकर सोने की चेन उपहार में दी थी।
विज्ञापन

8 of 8
Sanjay Dutt
संजय दत्त को ड्रग्स की इतनी आदत लग गयी थी कि एक बार वह ड्रग्स लेकर सोए और 2 दिन बाद उठे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें