रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर धमाल मचा दिया है। ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज़्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हर कोई फिल्म में रणबीर की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। यहां तक की ऑडियंस भी रणबीर के काम को देखकर उनकी तारीफ करते नहीं थक रही है। हालांकि फिल्म पूरी तरह से संजय दत्त पर की बायोपिक नहीं है।
विज्ञापन
2 of 6
sanju
ट्विटर पर फैंस ने संजू देखने के बाद अपने रिव्यू दिए हैं। यूजर्स का मानना है कि 'संजू' संजय दत्त की पब्लिक इमेज बदलने के लिए बनाई गई फिल्म है। ट्रेलर में ही ये साफ हो गया था कि संजय दत्त बेवड़े हैं, ठरकी हैं, ड्रग एडिक्ट हैं....सब कुछ हैं, लेकिन टेररिस्ट नहीं हैं। इसी बात को फिल्म में साबित करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
3 of 6
संजू
एक यूजर ने लिखा- ड्रग्स की लत के लिए दोस्त जिम्मेदार, गन उठाने के लिए अंडरवर्ल्ड का डर जिम्मेदार, आंतकवादी कहने के लिए मीडिया जिम्मेदार... फिल्म में कही ये देखने को नहीं मिला की संजय दत्त की किसी गलती के लिए जिम्मेदार हैं।
4 of 6
sanju
यूजर्स इस फिल्म में संजय दत्त की साफ छवि दिखाने के लिए राजकुमार हिरानी को ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है, अगली बार दाऊद को भी हीरो दिखा देना लेकिन उससे पहले बलास्ट में मारे गए लोगों के परिवार के साथ कुछ देर बैठकर ये फिल्म देखना तब दर्द का अहसास होगा।
विज्ञापन
5 of 6
SANJU
बचपन से लेकर अब तक की उनकी ज़िंदगी पर नज़र डालेंगे तो शायद वो किसी फिल्म से भी ज्यादा दिलचस्प लगेगी लेकिन जिस तरह से डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने ये फिल्म बनाई है उसे देखकर तो ऐसा साफ लग रहा है कि ये संजय दत्त की छवि सुधारने से ज्यादा कुछ भी नहीं।
बता दें संजय दत्त की बायोपिक संजू इस साल की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। शुक्रवार को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 34.75 करोड़ की कमाई की। उम्मीद ये जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ की कमाई का आकड़ा पार कर लेगी।