फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया 'संजू' के पहले दिन का कलेक्शन, बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

Fri, 29 Jun 2018 02:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sanju poster
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' आज रिलीज हो गई है । दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे । फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रणबीर कपूर के लुक सामने आने लगे थे । रणबीर के लुक ने ही बता दिया था कि ये फिल्म कितने पर्फेक्शन से बनाई गई है।
विज्ञापन

2 of 6
SANJU
पहले ही दिन फिल्म हाउसफुल जा रही है । क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म को ऐतिहासिक बताया है । ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में संजू पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म होगी।  

 
विज्ञापन

3 of 6
sanju
त्योहारों के मौके को छोड़ दें तो किसी भी हिंदी फिल्म की ये सबसे बेहतरीन एडवांस बुकिंग है। इससे पहले सुमित ने बताया था कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 14 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 
 

 

 

4 of 6
sanju
सुमित कडेल ने ट्वीट कर बताया, 'सुबह के शो में 50 से 55 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रेट हैं।  वहीं, 9 से 10 बजे के शो में 60 से 65 फीसदी तक की ऑक्यूपेंसी हो सकती है। सुमित के मुताबिक फिल्म के लिए काफी बड़ी शुरआत है।'
विज्ञापन

5 of 6
sanju
संजू को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा गया है। 'रेस 3' के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन काउंट है। भारत के अलावा इसे 65 देशों में रिलीज किया गया है। विदेश में इसे लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इसका टोटल स्क्रीन काउंट 5300 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sanju
क्रिटिक्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 30 से 35 करोड़ की कमाई कर सकती है । अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर को पछाड़ सबसे बड़ी ओपनर बन जाएगी । बता दें कि जब संजय दत्त ने 'संजू' देखी तो वो उनकी आंखों से आंसू बहने लगे और उन्होंने हिरानी को गले लगा लिया । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें