निर्देशक राजू हिरानी की संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' को इस शु्क्रवार हॉलीवुड के सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन से टक्कर मिलने वाली है। संजय दत्त और पर्दे पर उनकी भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर भले ही लोकप्रिय सितारे हैं लेकिन सिल्वेस्टर स्टेलोन भारत में कोई कम लोकप्रिय नहीं है।