फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्बू अंकल के पास 1 हफ्ते में आए 1 हजार कॉल्स, परेशान होकर उठाना पड़ा ये कदम

Thu, 07 Jun 2018 06:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
संजीव श्रीवास्तव
मध्य प्रदेश के डब्बू अंकल का डांसिंग वीडियो जबसे वायरल हुआ है तब से वो स्टार बन गए हैं । लोग उनसे ऑटोग्राफ मांगते हैं और सेल्फी लेने के लिए लाइन लगाते हैं । बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते संजीव श्रीवास्तव के पास कई फिल्मों और टीवी शोज के ऑफर भी आए हैं ।
विज्ञापन

2 of 6
संजीव श्रीवास्तव
संजीव अपने फैंस के बीच इतने बिजी हैं कि अब उनके लिए ये सब संभालना मुश्किल हो रहा है । वो अपनी पॉपुलैरिटी से परेशान हो गए और उन्होंने अपना फोन भाई को दे दिया है । डब्बू अंकल के पास एक हफ्ते में एक हजार कॉल आ चुकी हैं ।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
संजीव श्रीवास्तव
वो लोगों का फोन उठा-उठाकर परेशान हो गए हैं इसलिए अब उनके भाई फोन रिसीव करते हैं । फैंस से बात करने के लिए संजीव ने अपना टि्वटर अकाउंट भी बना लिया है । फैंस उनसे सोशल मीडिया पर सवाल पूछते हैं और तरह-तरह की फरमाइश करते हैं ।
 

 

4 of 6
संजीव श्रीवास्तव
बिजी होने के चलते वो बॉलीवुड और टीवी शो के ऑफर्स पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं । संजीव अभी भी मीडिया को लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं । लोग उनसे मिलने के लिए घंटों इंतजार करते हैं । संजीव इस बदलाव को काफी एंज्वॉय भी कर रहे हैं ।
विज्ञापन

5 of 6
sanjeev srivastava - फोटो : self
एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके भाई ने बताया है कि सुबह उठते ही मैं उन्हें दिन भर के अपॉइंटमेंट्स की जानकारी देता हूं । कई बार सुबह-सुबह ही हमें शहर से बाहर निकलना पड़ता है या फिर किसी इंटरव्यू के लिए तैयार रहना पड़ता है । वह किसी को भी मना नहीं करना चाहते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sanjeev
डब्बू अंकल, सुनील शेट्टी से मिलने के लिए मुंबई भी गए थे ।  उन्हें टीवी रियलिटी शो का ऑफर भी मिल रहा है । रिपोर्ट्स के मुताबिक,  कई स्टार्स भी उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रोच कर रहे हैं । कुछ दिन पहले एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संजीव को बुलकार सम्मानित किया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें