शादी में डांस कर फेमस होने वाले डब्बू अंकल का जलवा 2 महीने बाद भी कायम है । 2 महीने पहले साले की शादी में डांस करने के बाद संजीव श्रीवास्तव काफी फेमस हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कई वीडियो शेयर किए ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
संजीव श्रीवास्तव
डब्बू अंकल जो भी वीडियो शेयर करते हैं वो वायरल हो जाता हैं । हाल ही में उनका एक और वीडियो सामने आया है, जो उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया किया है । इस नए वीडियो में डब्बू अंकल, ऋतिक रोशन को टक्कर दे रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
संजीव श्रीवास्तव
डब्बू अंकल ने ऋतिक रोशन के गाने 'कहो ना प्यार है' पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है । वीडियो के कैप्शश्न में उन्होंने लिखा- 'डांस के महादेव @iHrithik को ये वीडियो अर्पित।' उनके इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है ।
4 of 5
संजीव श्रीवास्तव
इससे पहले तक 46 साल के डब्बू अंकल सिर्फ गोविंदा के गानों पर डांस करते नजर आ रहे थे । अब उन्होंने कुछ नया ट्राई किया है । ये भी जबरदस्त है । डब्बू अंकल के वीडियो को देख मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।
इसके बाद अपने घर पर बुलाकर उन्हें सम्मानित भी किया था । कुछ दिन पहले डब्बू अंकल मुंबई आए थे । यहां उन्होंने सलमान खान, सुनील शेट्टी, माधुरी दीक्षित और गोविंदा से मुलाकात की थी । बता दें कि संजीव पिछले 32 साल से डांस कर रहे हैं ।