बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत हिरोइनों में से एक मानी जाती हैं और बीते जमाने में उनकी खूबसूरती के दीवाने बहुत थे। आज भले ही वो धर्मेंद्र की पत्नी हों, लेकिन उस दौर में हर कोई उन्हें अपना बनाने की ख्वाहिश रखता था। हेमा मालिनी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल थीं और आज भी उनकी वही खूबसूरती बरकरार हैं। धर्मेंद्र तो हेमा को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे, लेकिन वो ऐसे एकलौते शख्स नहीं थे। उनके अलावा संजीव कुमार भी थे जो ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे।