अक्सर लोग अपनी उम्र को छुपाने का प्रयास करते हैं। अपनी उम्र से छोटा दिखना, अमूमन सभी को पसंद होता है। फिर जब बात किसी अभिनेता की हो तो उसे तो बूढ़ा होने का कभी मन ही नहीं करेगा। आज के दौर में जहां सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे अभिनेता अब भी अपनी उम्र से कम उम्र वाले किरदार निभाते हैं। तो वहीं एक अभिनेता ऐसे भी थे जिन्हें बुढ़ापे से इतना लगाव था कि उन्होंने भरी जवानी में भी बुढ़ापे वाले किरदार निभाए हैं।