फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोले में 'ठाकुर' के लिए संजीव कुमार नहीं थे पहली पसंद, उम्रभर सताता रहा इस बात का डर

Wed, 06 Nov 2019 12:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sanjeev kumar
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार संजीव कुमार की पुण्यतिथि छह नवंबर हो होती है। आज हमारे बीच होते तो उनकी उम्र 80 साल से ज्यादा होती लेकिन बॉलीवुड को शानदार फिल्में देने वाले संजीव कुमार वक्त से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए। संजीव कुमार की फिल्मों और जया बच्चन के साथ उनकी सुपरहिट जोड़ी के कई किस्से मशहूर हैं लेकिन ‘शोले’ फिल्म में ठाकुर का किरदार उनकी एक्टिंग से अमर हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
sanjeev kumar - फोटो : file photo
संजीव कुमार का महज 47 की उम्र में साल 1984 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। संजीव कुमार को दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। साल 1960 में आई फिल्म  'हम हिंदुस्तानी' संजीव कुमार की पहली फिल्म थी। संजीव कुमार को हमेशा इस बात का डर रहता था कि वो जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह देंगे इसके पीछे उनका एक डर था जो उनके मन में बैठ गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
Sanjeev Kumar - फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल संजीव कुमार के घर सभी मर्दों ने 50 से कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था ऐसे में संजीव कुमार को भी यही लगता था कि वो भी 50 से कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह देंगे। संजीव कुमार और जया बच्चन की जोड़ी एक समय बहुत हिट रही। संजीव कुमार ही ऐसे एक्टर थे जिनके साथ जया ने पति से लेकर ससुर तक के रोल किए। जैसे फिल्म कोशिश में पति का रोल, अनामिका में प्रेमी का किरदार, शोले में ससुर का रोल और सिलसिला में भाई का रोल।

4 of 6
Sanjeev Kumar - फोटो : amar ujala mumbai
कहा जाता है कि संजीव कुमार को एक बार नूतन ने सेट पर थप्पड़ मार दिया था। दरअसल 1969 में फिल्म 'देवी' की शूटिंग चल रही थी। इसमें हीरो थे संजीव कुमार और हीराइन थीं नूतन। शूटिंग के दौरान सेट पर एक पत्रिका में छपी अपने और संजीव के अफेयर की खबर को देखते ही नूतन का पारा चढ़ गया। खबर में लिखा था कि नूतन अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं हैं और पति से अलग होकर संजीव कुमार के साथ घर बसाना चाहती हैं लेकिन आखिरी शूटिंग शेड्यूल के दौरान उन्होंने संजीव कुमार को एक कोने में बुलाया और संजीव कुमार के गाल पर जोरदार तमाचा मारा।
विज्ञापन

5 of 6
Sanjeev Kumar - फोटो : amar ujala mumbai
शायद आप नहीं जानते होंगे फिल्म 'शोले' में संजीव कुमार ने जो ठाकुर का रोल निभाया था उसे धर्मेन्द्र करना चाहते थे। उस समय हेमा मालिनी के प्यार के दीवाने दो एक्टर्स थे एक तो धर्मेन्द्र और दूसरे संजीव कुमार। फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी उलझन में पड़ गए। रमेश सिप्पी ने धर्मेन्द्र से कहा कि तुम्हें वीरू का रोल निभाते हुए ज्यादा से ज्यादा हेमा मालिनी के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा यदि तुम ठाकुर बनोगे तो मैं संजीव कुमार को वीरू का रोल दे दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sanjeev Kumar - फोटो : amar ujala mumbai
ट्रिक काम कर गई और धर्मेन्द्र ने यह जिद छोड़ दी और इतिहास गवाह है ठाकुर के रोल के कारण संजीव कुमार को आज तक याद किया जाता है। हेमा मालिनी के प्यार में दीवाने संजीव कुमार ने कभी शादी नहीं की कई एक्ट्रेस उनकी जिंदगी में आईं लेकिन जब हेमा मालिनी ने उनके प्यार को ठुकरा कर एक्टर धमेंद्र से शादी कर ली तो हेमा के एकतरफा प्यार में संजीव ने सारी जिंदगी अकेले ही गुजार दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें