संजीव कुमार
शायद आप नहीं जानते होंगे फिल्म 'शोले' में संजीव कुमार ने जो ठाकुर का रोल निभाया था उसे धर्मेन्द्र करना चाहते थे। उस समय हेमा मालिनी के प्यार के दीवाने दो एक्टर्स थे एक तो धर्मेन्द्र और दूसरे संजीव कुमार। फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी उलझन में पड़ गए। रमेश सिप्पी ने धर्मेन्द्र से कहा कि तुम्हें वीरू का रोल निभाते हुए ज्यादा से ज्यादा हेमा मालिनी के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा यदि तुम ठाकुर बनोगे तो मैं संजीव कुमार को वीरू का रोल दे दूंगा। ट्रिक काम कर गई और धर्मेन्द्र ने यह जिद छोड़ दी और इतिहास गवाह है ठाकुर के रोल के कारण संजीव कुमार को आज तक याद किया जाता है।