फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी एक्टिंग छोड़ ऑमलेट बनाने लगा था ये एक्टर, किस्मत और गरीबी को मात देकर बना करोड़पति

Sun, 06 Oct 2019 11:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanjay mishra
बहुमुखी प्रतिभा का धनी ये एक्टर आज काफी पॉपुलर स्टार है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब ये एक्टिंग छोड़-छाड़कर एक ढाबे पर काम करने लगा। यहां हम बात कर रहे हैं एक्टर संजय मिश्रा की जिन्होंने फिल्मों में कैरेक्टर रोल निभाकर अपनी अलग पहचान कायम की है। संजय मिश्रा आज के नामी एक्टर और कॉमेडियन हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो एक्टिंग छोड़-छाड़कर ऋषिकेश चले गए थे और एक ढाबे पर काम करने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
sanjay mishra
ये वो वक्त था जब उनके पिता का देहांत हुआ। संजय मिश्रा अपने पिता के बहुत करीब थे। पिता की मौत ने संजय मिश्रा को ऐसा झकझोरा कि वो गुमशुदा हो गए और अकेला महसूस करने लगे। उनका कहीं मन नहीं लग रहा था। उनका मन वापस मुंबई जाने का भी नहीं हुआ और एक्टिंग छोड़ दी।

ये भी पढ़ें- ये हैं रामानंद सागर की 'रामायण' के दस 'अमर' किरदार, आजकल कहां हैं राम-सीता, क्या कर रहे हैं रावण?
विज्ञापन

3 of 5
sanjay mishra
काम छोड़कर संजय मिश्रा और अकेले पड़ गए। वो अकेलापन उन्हें खाए जा रहा था और एक दिन अचानक ही संजय मिश्रा ने घर छोड़ दिया और ऋषिकेश चले गए। वहां संजय मिश्रा एक ढाबे पर काम करने लगे। संजय सौ से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके थे लेकिन इतनी फिल्मों के बाद भी उन्हें वो सफलता नहीं मिली जिसके वो हकदार थे। शायद इसी वजह से ढाबे पर संजय मिश्रा को किसी ने पहचाना भी नहीं। दिन बीतते गए और संजय मिश्रा का वक्त ढाबे पर सब्जी बनाने, ऑमलेट बनाने में कटने लगा।

4 of 5
sanjay mishra
संजय मिश्रा अपनी पूरी जिंदगी उस ढाबे पर ही काम करने में निकाल देते अगर रोहित शेट्टी ना होते। रोहित शेट्टी और संजय मिश्रा फिल्म 'गोलमाल' में साथ काम कर चुके थे। वो अपनी अगली फिल्म 'ऑल द बेस्ट' पर काम कर रहे थे और उसी दौरान उन्हें संजय मिश्रा का ख्याल आया। संजय मिश्रा फिल्मों लौटने को तैयार नहीं थे, लेकिन रोहित शेट्टी ने उन्हें मनाया और फिल्म में साइन किया। इसके बाद तो फिर संजय मिश्रा ने पलटकर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanjay mishra
आज संजय मिश्रा के पास फॉर्च्यूनर और बीएमडब्लू जैसी लक्जरी गाड़ियां हैं। पटना और मुंबई में कई घर हैं। कभी मुफलिसी में दिन बिताने के लिए मजबूर हुए संजय मिश्रा आज करीब 3 मिलियन यानि 20 करोड़ के मालिक हैं। संजय मिश्रा के पास फिल्मों की भी कमी नही है। रोहित शेट्टी की फिल्म के जरिए वापसी करने के बाद उनके पास फिल्मों की बौछार होने लगी और उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। संजय मिश्रा ने 'फंस गए रे ओबामा', ' मिस टनकपुर हाजिर हो', 'प्रेम रतन धन पायो', 'मेरठिया गैंगस्टर्स' और 'दम लगाके हायेशा' जैसी कई हिट फिल्में कीं और अपनी अलग पहचान बनाई। आज हर कोई संजय मिश्रा का फैन है और उनकी एक्टिंग का कायल भी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें