सफेद
- फोटो : अमर उजाला बयूरो मुंबई
एक निर्देशक के तौर पर अपनी पहली फिल्म सफ़ेद को लेकर संदीप सिंह ने कहा, "इस फिल्म को बनाने का मेरा मकसद उन लोगों की आवाज़ देना है जो विविध पृष्ठभूमियों से आते हैं और जाने-अनजाने में समाज उन्हें हाथिये पर फेंक देता है। प्यार एक ऐसा भाव है जो आपको संपूर्ण और हर किसी के बराबर होने का एहसास कराता है। प्यार आपके हर दोष को छुपा देता है और आपको संपूर्णता का आभास कराता है। आप जैसे हैं, खुद को वैसा ही स्वीकार कर लेने में किसी तरह के शर्म की बात नहीं है।”