मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने जब से सिनेमा के 'सुल्तान' सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म बनाने का ऐलान किया है, हर तरफ इसी बात को लेकर चर्चा हो रही है कि इस फिल्म में भंसाली की हीरोइन कौन होगी? भंसाली की फिल्मों 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' के जरिए हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन बन चुकीं दीपिका पादुकोण का नाम इस रेस में सबसे आगे लिया जा रहा है ।
विज्ञापन
2 of 5
salman aishwarya
सूत्रों के मुताबिक, दीपिका के पास इस फिल्म को तुरंत शुरू करने के लिए डेट्स नहीं हैं। सलमान की कद काठ के हिसाब से भी दीपिका का ये किरदार कर पाना मुश्किल है। प्रियंका चोपड़ा जरूर लगातार भंसाली से संपर्क बनाए हुए हैं और उनके साथ फिल्म करने के लिए बहुत लालायित भी हैं, पर यहां सलमान खान का वीटो लगा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
Salman and Aishwarya
सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग से ऐन मौके पर मुकर जाने के बाद से प्रियंका का नाम सलमान की ब्लैक लिस्ट में शामिल हो चुका है। इस फिल्म की हीरोइन के लिए भंसाली जिस नाम पर सबसे ज्यादा विचार कर रहे हैं, वह नाम अगर इस फिल्म में शामिल हुआ तो ये फिल्म अगले साल की बंपर ओपनिंग फिल्म हो सकती है।
4 of 5
salman aishwarya
सूत्र बताते हैं कि 'हम दिल दे चुके सनम 2' के प्रस्तावित नाम से बनने जा रही इस फिल्म में भंसाली की कोशिश सलमान खान की जोड़ी फिर से ऐश्वर्या राय के साथ बनाने की है।
फिल्म के हीरो सलमान खान सिर्फ फिल्म में अपनी हिस्सेदारी को लेकर दिलचस्पी रखते हैं । उन्होंने हीरोइन के चयन का आखिरी अधिकार उन्होंने भंसाली को दे दिया है। अब कोशिश इस बात की हो रही है कि किसी तरह ऐश्वर्या राय को हां कहने के लिए मना लिया जाए।