संजय लीला भंसाली का नाम बॉलीवुड के उन फिल्ममेकर्स में शुमार है जिनकी फिल्म बनने से पहले ही सुपरहिट होने की सौ फीसदी गारंटी रहती है। 29 साल पहले 'परिंदे' फिल्म से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। आज संजय लीला भंसाली 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए हम आपको इस मशहूर फिल्ममेकर की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जो इनके करियर में 'मील का पत्थर' साबित हुईं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Khamoshi
खामोशी
साल 1996 में आई 'खामोशी' फिल्म संजय लीला भंसाली की बतौर डायरेक्टर दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म में सलमान खान, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के 'बाहों के दरमियां' गाने ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसमें नाना पाटेकर और सीमा बिस्वास ने गूंगे-बहरे का किरदार निभाया था। इस फिल्म में संजय लीला भंसाली के डिरेक्शन की काफी तारीफ की गई थी।
विज्ञापन
3 of 6
Devdas
देवदास
साल 2002 में आई फिल्म 'देवदास' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इस फिल्म में शाहरुख खान की एक्टिंग ने लोगों को इंप्रेस किया तो वहीं पारो और चंद्रमुखी का किरदार हमेशा के लिए यादगार बन गया। इस फिल्म के गानों ने काफी सुर्खियां बटोरी जिसमें 'डोला रे डोला' गाना काफी फेमस हुआ था।
4 of 6
Black
ब्लैक
साल 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' मील का पत्थर साबित हुई। इसमें रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन के किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। यहां तक की इस फिल्म को बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
5 of 6
Bajirao Mastani
बाजीराव मस्तानी
'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था बल्कि ताबड़तोड़ कमाई करके कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।
पद्मावत
साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' की धमक से बॉक्स ऑफिस हिल गया है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और 281.78 करोड़ की कमाई अब तक कर चुकी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका हैं। इसमें रणवीर और मलिक काफूर की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया।