फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' हिट होते ही भंसाली ने कही बड़ी बात, विरोधियों को ऐसे दिया करारा जवाब

Sat, 03 Feb 2018 07:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sanjay Leela Bhansali
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर बेशक विवाद चल रहा हो लेकिन  फिल्म देखने के बाद विवाद की वजह फिलहाल ढूंढे नहीं मिल रही है। भारी विवादों के बीच आखिरकार 25 जनवरी को फिल्म रिलीज हो गई। विरोध को देखते हुए फिल्म 4 राज्यों में रिलीज नहीं हो पायी।
विज्ञापन

2 of 5
sanjay leela bhansali
'पद्मावत' को लेकर घिरे संजय लीला भंसाली ने काफी समय तक चुप्पी साधी लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म पर उठ रहे सवालों के जवाब भी दिए। एक इंटरव्यू में संजय लीला भंसाली ने बताया फिल्म बनाने से लेकर रिलीज होने तक इतनी मुश्किलें आईं, लेकिन मैंने कभी भी इस फिल्म को अधूरा छोड़ने के बारे में नहीं सोचा। 
विज्ञापन

3 of 5
पद्मावत
संजय लीला भंसाली ने बताया इस फिल्म को लेकर शुरू से ही उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इस बीच उनकी 3 फिल्में बन सकती थीं, लेकिन 'पद्मावत' उनके लिए हमेशा खास थी और रहेगी।

 

4 of 5
Sanjay Leela Bhansali
साल 1988 में आया शो 'भारत एक खोज' में पद्मावती और खिलजी का एक एपिसोड आया था। इस एपिसोड पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उस वक्त ना तो किसी ने खिलजी और पद्मावती के किरदार के बारे में कोई विरोध जताया था, ना ही कही कोई बवाल हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पद्मावत
उन्होंने कहा साल 1964 में आई फिल्म, 'रानी पद्मिनी' को लेकर कभी किसी ने सवाल नहीं खड़े किए लेकिन मेरी इस फिल्म पर बवाल मच गया। ये वक्त का ही बदलाव है।लेकिन अब जो है सो है। फिल्मकारों को दिल छोटा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें