फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office : भंसाली की 'पद्मावत' तोड़ रही कमाई के सारे रिकॉर्ड, 4 दिन में ही सभी को पछाड़ा

Mon, 29 Jan 2018 05:00 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4

तमाम विवादों और ड्रामे के बावजूद फिल्म ‘पद्मावत' का बॉक्सऑफिस पर जलवा जारी है। 'पद्मावत' देश में तो जबरदस्त कमाई कर ही रही है विदेश में भी इसका जलवा जारी है। 27 जनवरी के दिन इस फिल्म में अमेरिका में नया रिकॉर्ड बनाया। इस दिन इस फिल्म ने 1841628 डॉलर की कमाई की जो आजतक कोई हिंदी फिल्म नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

2 of 4

इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई का अमेरिकी रिकॉर्ड 'पीके' के नाम था, जिसने एक दिन में 1418817 डॉलर कमाए थे। 'पद्मावत' ने 'बजरंगी भाईजान', 'दंगल', 'धूम 3', 'पीके' सबको पीछे छोड़ दिया है।
 



 

 

विज्ञापन

3 of 4

हिन्दी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई 'पद्मावत' कुछ प्रदेशों में रिलीज नहीं हो पाई। करीब दो घंटे 43 मिनट की 'पद्मावत', मलिक मुहम्मद जायसी के महाकाव्य पद्मावत पर आधारित है।

विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : PTI
आज फिल्म रिलीज का 5वां दिन है। 4 दिन में ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। रविवार को फिल्म का कलेक्‍शन 32 करोड़ रुपए रहा। इसी के साथ फिल्म ने 115 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 'पद्मावत' ने सबसे तेज 100 करोड़ी फिल्म होने का रिकॉर्ड बना लिया है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें