संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की एंट्री 150 करोड़ क्लब में हो चुकी है। लंबे वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म का अच्छा प्रदर्शन जारी है। इसके बावजूद संजय लीला भंसाली को दूसरी मुश्किलों ने घेर लिया है।
विज्ञापन
2 of 4
padmaavat
'पद्मावत' को ऑनलाइन लीक का शिकार होना पड़ा था। जिसके बाद इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर वायकॉम 18 ने महाराष्ट्र, दिल्ली और चंडीगढ़ के साइबर सेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
3 of 4
padmaavat
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के प्रवक्ता ने अंग्रेजी अखबार मिड डे से कहा- तीनों राज्यों के साइबर क्राइम सेल्स बहुत सहायता कर रहे हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। उम्मीद है जल्द ही कार्रवाई होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबर सेल ने कुछ IP एडरेसेज को ब्लॉक भी कर दिया है। अधिकारी पाइरेसी करने वालों पर नजर रख रहे हैं। कभी ना कभी वो DVD बनाने की कोशिश भी करेंगे। उन्होंने अपने स्ट्रींगर्स को भी अलर्ट कर दिया है।