Padmaavat
आपको बता दें कि करणी सेना और कई राजपूत संगठन 'पद्मावत' फिल्म को पूरे देश में बैन करने की मांग कर रहे हैं और सेंसर बोर्ड चीफ प्रसून जोशी को भी राजस्थान आने को लेकर धमका चुके हैं। इन सब के बावजूद 'पद्मावत' 25 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे।