फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' की रिलीज डेट तय, amarujala.com ने 3 दिन पहले ही कर दिया था खुलासा

Mon, 08 Jan 2018 04:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
PADMAVATI
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का नाम बदलकर 'पद्मावत' करने के साथ ही इसके रिलीज होने की तारीख भी सामने आ गई है। फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। आपको बता दें कि फिल्म रिलीज की तारीख का खुलासा सबसे पहले amarujala.com ने किया था।

Exclusive: दीपिका के B'day पर फैंस के लिए बड़ी खबर, भंसाली ने फाइनल की 'पद्मावती' की रिलीज डेट
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
padmavati
लंबे समय से 'पद्मावती' देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए इससे बड़ी गुड न्यूज शायद कोई और नहीं हो सकती। आपको बता दें  कि हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव के साथ 'पद्मावती' को हरी झंडी दे दी थी। जिसके बाद फिल्म रिलीज की तारीख पर विचार किया जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 4
padmavati
अब खबर है कि फिल्म 25 ज नवरी को ही रिलीज होगी। पहले ये फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर, 2017 को रिलीज होनी थी। लेकिन फिल्म को लेकर देशभर में हुए विरोध के बाद रिलीज डेट को टाल दिया गया था। सेंसर बोर्ड के कहने पर इसका नया नाम 'पद्मावत' तय किया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
पद्मावती - फोटो : ani
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पद्मावती की भूमिका में जबकि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खि‍लजी और शाहिद राज रतन सिंह रावल के किरदार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें