फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली की फिल्म मलाल के स्टार्स का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Wed, 15 May 2019 08:03 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Meezaan, Sharmin Segal
हिंदी सिनेमा के मौजूदा शो मैन संजय लीला भंसाली स्टार्स को सुपरस्टार बना देते हैं और सुपरस्टार्स को मेगा स्टार। लेकिन, क्या संजय लीला भंसाली किसी नए चेहरे को सुपरस्टार बना सकते हैं। रणबीर कपूर की फ्लॉप फिल्म सांवरिया के बाद संजय लीला भंसाली का ऐसा ही एक और इम्तिहान उनकी अगली फिल्म 'मलाल' में होने जा रहा है। इस फिल्म की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें हम खास अमर उजाला के पाठकों के लिए लेकर आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sanjay leela bhansali padmavati
फिल्म मलाल अपनी मेकिंग के पहले दिन से चर्चा में है। इसकी वजह ये है कि इस फिल्म से संजय अपने परिवार की एक बेटी शरमिन सहगल को बड़े परदे पर पेश करने जा रहे हैं। भंसाली ने हिंदी सिनेमा में मनीषा कोइराला से लेकर ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण तक के करियर को बुलंदियों तक पहुंचाया है। फिल्म सांवरिया में उन्होंने आखिरी बार किसी नए हीरोइन सोनम कपूर को लॉन्च किया था।
विज्ञापन

3 of 5
Meezaan - फोटो : Amar Ujala
फिल्म सांवरिया से ही संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर को भी मौका दिया। लेकिन, इस इम्तिहान में रणबीर से ज्यादा भंसाली फेल हुए। अब उनका अगला इम्तिहान है फिल्म मलाल से अपना फिल्मी करियर शुरू कर रहे अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान की लॉन्चिंग को लेकर। मीजान और शरमिन की पहली फिल्म मलाल एक लव स्टोरी है और इसे संजय लीला भंसाली मशहूर कंपनी टी सीरीज के साथ मिलकर बना रहे हैं।

4 of 5
Sharmin Segal - फोटो : Amar Ujala
फिल्म मलाल का निर्देशन संजय लीला भंसाली खुद नहीं कर रहे हैं। ये जिम्मा उन्होंने दिया है 11 साल पहले अपनी पहली ही फिल्म टिंग्या से धूम मचाने वाले निर्देशक मंगेश हडावले को। मंगेश ने ही पिछले साल रिलीज हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से प्रेरित फिल्म चलो जीते हैं भी निर्देशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mangesh Hadawale - फोटो : social media
चलो जीते हैं कि निर्माता महावीर जैन का नाम मंगेश की फिल्म मलाल से भी बतौर सह निर्माता जुड़ा है। इस फिल्म का ट्रेलर 18 मई यानी इसी शनिवार को रिलीज होने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें