बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्में बेहद ही शानदार होती हैं, लेकिन अक्सर विवादों में फंस जाती है। अब खबर है कि उनकी नई फिल्म 'गंगूबाई' मेकिंग के दौरान ही विवादों में फंस गई है। दरअसल फिल्म पर गंगूबाई के परिवार वालों ने आपत्ति जताते हुए बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में हुसैन जैदी, संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट के खिलाफ 22 दिसंबर को मुकदमा दायर किया है।