संजय लीला भंसाली काफी दिनों से अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले जहां वह सलमान खान को लेकर फिल्म इंशाअल्लाह बनाने वाले थे लेकिन फिर फिल्म से जुड़ी कुछ चीजों पर आपसी रजामंदी ना बन पाने के कारण सलमान ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया। जिसके बाद इंशाअल्लाह पर भी ब्रेक लग गया। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट आलिया भट्ट नजर आने वाली थीं। हालांकि सलमान ने तो भंसाली के प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया लेकिन भंसाली ने आलिया को निराश नहीं होने दिया। अब संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट को लेकर फिल्म गंगूबाई कठियावाड़ी बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
फिल्म की आधिकारिक घोषणा
इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। फिल्म में आलिया भट्ट, गंगूबाई कठियावाड़ी का किरदार अदा करेंगी। यह फिल्म अगले साल 11 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गडा मिल कर रह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सलमान खान के इंशाअल्लाह छोड़ने की बड़ी वजह प्रोजेक्ट में जयंती लाल गडा की एंट्री बताई जाती है। दरअसल जयंती लाल की सभी फिल्में जी समूह खरीदता है, जबकि सलमान की फिल्मों के ब्रॉडकास्ट राइट्स स्टार के पास जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
alia bhatt
कौन है गंगूबाई कठियावाड़ी
गंगूबाई मुंबई के हीरामंडी नाम की जगह कोठा चलाती थीं। साथ ही वह देश के विभिन्न शहरों में फ्रेंचाइजी कोठे खोलने वाली वह पहली पेशेवर महिला थीं। कहा जाता है कि 60 के दशक में गंगूबाई का ऐसा दबदबा था कि कोई भी उनसे मुसीबत मोल लेने से डरता था। गंगूबाई का असल नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था। वह गुजरात के काठियावाड़ से ताल्लुक रखती थीं। गंगा, गुजरात के एक समृद्ध परिवार से थीं जो मुंबई आकर हीरोइन बनना चाहती थीं। 16 साल की उम्र में ही गंगा अपने पिता के अकाउंटेंट के प्यार में पड़कर मुंबई चली आई और शादी कर ली। हालांकि कुछ दिनों बाद उनके पति ने 500 रुपये के लिए उन्हें एक कोठे पर बेच दिया। इसके बाद गंगा की जिंदगी में इतने उतार-चढ़ाव आए कि वह गंगा से कोठेवाली गंगूबाई बन गईं। आगे चलकर मुंबई माफिया और नेताओं तक उनकी अच्छी पहुंच हो गई। वह हमेशा सेक्स वर्कस के अधिकारों के लिए आवाज उठाती थीं।
4 of 6
Sanjay Leela Bhansali
जल्द शुरू होगी शूटिंग
फिल्म की कहानी एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। पहले इस फिल्म का नाम हीरामंडी रखा जाना था। फिल्म की स्क्रीप्ट पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। वहीं फिल्म के सारे गाने भी रिकॉर्ड कर लिए गए हैं और सेट्स पर भी काम शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि अब आधिकारिक घोषणा के बाद भंसाली फिल्म की शूटिंग शुरू करने में ज्यादा देर नहीं करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Alia Bhatt, Sanjay Leela Bhansali
- फोटो : social media
आलिया की इच्छा हुई पूरी
आलिया भट्ट ने हाल में मामी फिल्म फेस्टिवल में यह ख्वाहिश जताई थी कि वह हमेशा से पद्मावत जैसा कोई किरदार करना चाहती हैं। उन्हें उम्मीद थी कि फिल्म कलंक में उनकी यह इच्छा पूरी हो जाएगी। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। अब उम्मीद है कि भंसाली की इस फिल्म से आलिया की यह तमन्ना पूरी हो जाएगी।
बड़े क्लैश से बची गंगूबाई
गंगूबाई कठियावाड़ी अगले साल 11 सितबंर को रिलीज हो रही है। अब तक इस तारीख को कोई भी बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इस लिहाज से यह उम्मीद है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा मिलेगा। वहीं इस महीने रिलीज होने वाली दूसरी बड़ी फिल्मों की बात करें तो 4 सितंबर को आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की फिल्म मलंग और रणबीर कपूर की फिल्म डेविल के रिलीज होने की चर्चा है।