फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या से पहले ये पॉपुलर एक्ट्रेस बनने वाली थी 'देवदास' की 'पारो', रिजेक्ट के पीछे थी ये बेकार वजह

Thu, 12 Jul 2018 01:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर
विज्ञापन
1 of 10
देवदास
संजय लीला भंसाली ने साल 2002 में एक एपिक फिल्म बनाई थी । जिसका नाम था 'देवदास' । यह फिल्म 1955 में बनी 'देवदास' की रिमेक थी । 1955 की देवदास को विमल रॉय ने डायरेक्ट किया था । विमल की 'देवदास' में दिलीप कुमार थे और भंसाली वाली में शाहरुख खान नजर आए थे । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
devdas
आज भंसाली की 'देवदास' को रिलीज हुए 16 साल हो गए हैं । इस फिल्म ने बॉलीवुड में इतिहास रचा था । यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हुई थी । इस मौके पर हम आपको फिल्म से जुड़े बेहद दिलचस्प किस्से बताते हैं ।
विज्ञापन

3 of 10
देवदास
भंसाली ने इस फिल्म को बनाने में काफी पैसा खर्च किया था । फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ रुपए था । इसमें से 20 करोड़ रुपए तो 6 सेट तैयार करने में ही खत्म हो गए थे । इस फिल्म का नाम सबसे महंगी फिल्मों में शामिल है ।

4 of 10
देवदास
साल 2003 में कांस फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर किया गया था । साथ ही ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी । इस फिल्म को बनाने में 700 लाइट मैन और 42 जेनरेटर का प्रयोग किया गया था । 
विज्ञापन

5 of 10
देवदास
खबरें तो ये भी आई थीं कि जिस समय 'देवदास' की शूटिंग चल रही थी उस समय शादी का सीजन था । तब मुंबई की शादियों में लाइटिंग और डेकोरेशन की कमी पड़ गई थी । क्योंकि सारी लाइटिंग और डेकोरेशन का सामान तो भंसाली ने 'देवदास' के सेट पर लगवा रखा था ।
विज्ञापन

6 of 10
देवदास
'देवदास' को रियल बनाने के लिए शाहरुख खान सेट पर थोड़ी सी शराब पी लिया करते थे । फिल्म में जैकी श्रॉफ ने चुन्नीलाल का मुख्य किरदार निभाया था । चुन्नीलाल, देवदास का खास दोस्त था । इस रोल के पीछे भी दिलचस्प कहानी है ।
विज्ञापन

7 of 10
मनोज बाजपेयी
जैकी से पहले इस रोल के लिए सैफ अली खान और गोविंदा को अप्रोच किया गया था । लेकिन इन दोनों ने ही इसे रिजेक्ट कर दिया । इसके बाद यह रोल मनोज तिवारी के पास गया लेकिन उन्होंने यह कहते हुए फिल्म रिजेक्ट कर दी कि वो अब सिर्फ लीड रोल ही करेंगे ।

8 of 10
देवदास
फिल्म में ऐश्वर्या का घर कांच का था । जिसे 1 लाख 22 हजार रुपए  में तैयार किया गया था । जब भी सीन के लिए बारिश की जाती थी उसके बाद कांच को फिर से पेंट करना पड़ता था । यह घर 7 महीने तक बनाकर रखा गया थ । 

9 of 10
देवदास
वहीं चंद्रमुखी का कोठा 12 करोड़ रुपए में तैयार हुआ था । भंसाली और म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने फिल्म के संगीत को ढाई साल में तैयार किया था । जब ऐश्वर्या डोला रे डोला गाने पर डांस कर रही थीं तो हैवी ज्वैलरी के कारण उनके कान से खून निकलने लगा था । 
विज्ञापन

10 of 10
करीना कपूर
माधुरी ने 'काहे छेड़ मोहे' गाने पर डांस करने के दौरान 30 किलो भारी लहंगा पहना था । भंसाली ने 'पारो' के रोल के लिए करीना कपूर का स्क्रीन टेस्ट किया था । लेकिन करीना की मां ने ये कहते हुए मना कर दिया कि 'पारो' जैसे रोल के लिए वो अभी बहुत छोटी हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें