फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघरानों के विरोध के बाद आया भंसाली का बड़ा बयान, अब रिलीज होकर रहेगी 'पद्मावती'

Thu, 09 Nov 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
Padmavati Trailer
रिलीज से पहले ही फिल्‍म पद्मावती विवादों में घिर गई है। राजस्‍थान के राजघरानों और करणी सेना के विरोध को देखते हुए अब फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर फिल्म को लेकर सफाई दी है।

उनका कहना है कि रानी पद्मिनी और खिलजी के बीच कोई ड्रीम सीक्वेंस नहीं है। ये बात कहकर भंसाली ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि पद्मावती बहुत ही ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ बनाई गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण, पद्मावती - फोटो : Twitter
भंसाली ने कहा, 'मैं हमेशा से रानी पद्मावती की कहानी से प्रेरित रहा हूं। यह फिल्म उनकी वीरता और आत्मबलिदान को नमन करती है। लेकिन कुछ अफवाहों की वजह से फिल्म विरोध का सामना कर रही है।'

बता दें कि फिल्म में रानी पद्मावती और खिलजी के बीच ड्रीम सीक्‍वेंस की अफवाह है। इसे लेकर भंसाली ने कहा, 'मैंने इस तरह के सीन होने की बात को पहले भी नकारा है। साथ ही लिखित में भी दिया है। मैं एक बार फिर से कहना चाहता हूं कि हमारी फिल्म में ऐसा कोई सीन नहीं है जो किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाएं और जज्बातों को तकलीफ दे।'
विज्ञापन

3 of 5
Padmavati Trailer
भंसाली का कहना है कि उन्होंने फिल्म में राजपूत मान-मर्यादा का ध्यान रखा है। बता दें कि राजस्‍थान में फिल्म का सबसे ज्यादा विरोध हो रहा है। इसमें राजपूत संगठनों और पूर्व राजघराने की प्रिंसेस तक आ खड़े हुए हैं।
  Hear it from the Man himself. Hope this clears things 🙏🏽 https://t.co/dy2EKXFDec — Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 8, 2017



 

4 of 5
पद्मावती ट्रेलर - फोटो : SELF
इतना ही नहीं जयपुर के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भी फिल्म दिखाने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक विवाद सुलझ नहीं जाता तब तक वो फिल्‍म रिलीज नहीं होने देंगे। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म के राइट्स खरीदने से मना कर दिया है।

पढ़ें- शराब के नशे में दीपिका ने रणवीर के साथ किया कुछ ऐसा, देखने वाले शर्म से पानी-पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padmavati
इसके अलावा पूर्व राजघराने की राजकुमारी और विधायक दीया कुमारी ने पद्मावती पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के बहाने राजस्थान के इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें