फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई ही नहीं विवादों के भी सरताज हैं संजय लीला भंसाली, इन 5 फिल्मों के किस्से करेंगे हैरान

Sun, 24 Feb 2019 08:15 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sanjay leela bhansali - फोटो : file photo
बॉलीवुड में टॉप लेवल पर अगर किसी विवादित प्रोड्यूसर-डायरेक्टर की बात की जाए तो संजय लीला भंसाली का नाम सबसे ऊपर आता है। भंसाली कभी अपनी फिल्म की कहानी की वजह से चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपनी ही फिल्म के एक्टर-एक्ट्रेस की वजह से। यही नहीं म्यूजिक के कॉपीराइट इश्यू पर भी भंसाली का नाम फिल्म जगत में अक्सर उछलता रहता है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम संजय लीला भंसाली की उन 5 फिल्मों के किस्से बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप वाकई चौंक जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
Sanjay Leela Bhansali - फोटो : file photo
हमेशा कुछ अलग करने की जिद के शौकीन संजय लीला भंसाली का जन्म 24 फरवरी 1964 को मुंबई में हुआ था। भंसाली भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के स्टूडेंट रह चुके हैं। अपनी फिल्म '1942: अ लव स्टोरी' से उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने नाम में 'लीला' लिखना शुरू कर दिया था। भंसाली ने अपना करियर विधु विनोद चोपड़ा के साथ बतौर सहायक निर्देशक शुरू किया। विधु के साथ भंसाली ने 'परिन्दा' और '1942: अ लव स्टोरी' जैसी फिल्में कीं। साल 2002 में आई भंसाली निर्देशित फिल्म 'देवदास' उस समय की सबसे महंगी फिल्म थी। 
विज्ञापन

3 of 7
hum dil de chuke sanam - फोटो : file photo
हम दिल दे चुके सनम
1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' उस साल की सबसे हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। दोनों के बीच चल रही अफेयर की खबरों की वजह से भी यह फिल्म सक्सेसफुल रही। सलमान की वजह से ही ऐश्वर्या को 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म भी मिली थी। संजय लीला भंसाली सलमान के करीबी दोस्त थे और उन्हीं के कहने पर ऐश्वर्या को बड़े बजट की फिल्म के लिए साइन किया गया था। यही वह फिल्म थी जहां से सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। इस फिल्म के आने के बाद से ही सलमान-ऐश्वर्या के झगड़े की खबरें सुर्खियों में छाने लगी थीं। 

4 of 7
devdas - फोटो : file photo
देवदास
2002 में आई फिल्म देवदास ने शाहरुख खान के सितारे बुलंदी पर थे। इस फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया था। संजय लीला भंसाली अपने भव्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और 'देवदास' उन्हीं में से एक है इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही काफी सुर्खियां बटोरी थी। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन मल्टीस्टारर इस फिल्म ने 5 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे। 2002 में आई देवदास पहली कलर फिल्म थी। इसके पहले बॉलीवुड में बने देवदास के सभी वर्जन ब्लैक एंड वाइट ही थे। फिल्म बनाने में 50 करोड़ का खर्च हुआ। चंद्रमुखी का कोठा बनाने में 12 करोड़ खर्च हुए थे। वहीं फिल्म के छह सेट बनने में कुल 20 करोड़ की लागत आई थी। जिस घर में ऐश्वर्या के सीन शूट हुए थे, उसमें 1.22 लाख कांच के टुकड़ों को जोड़कर तैयार किया गया था। बारिश के सीन के बाद इन्हें दोबारा पेंट करना पड़ता था।
विज्ञापन

5 of 7
Saawariya - फोटो : file photo
सांवरिया
2007 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रणबीर ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि पहली फिल्म के लिए उन्हें कोई फीस नहीं मिली थी। सोनम कपूर और रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया के लिए संजय लीला भंसाली ने फिल्म सिटी में बहुत ही बड़ा सेट लगाया था और इसमें सलमान खान और रानी मुखर्जी को भी लिया था लेकिन फिर भी फिल्म फ्लॉप ही साबित हुई।
विज्ञापन

6 of 7
deepika, ranveer - फोटो : you tube
गोलियों की रासलीला रामलीला
'गोलियों की रासलीला रामलीला' फिल्म अपने टाइटल की वजह से विवादों में छा गई थी। 2012 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट पर 'अंग लगा दे गाना' फिल्माया जाना था। दोनों को गाने के अंत में इस एक किसिंग सीन फिल्माना था। इसकी शूटिंग के दौरान दोनों डायरेक्टर के कट कहने के बावजूद एक-दूसरे को किस करते रहे। उस रात सेट पर 50 लोग मौजूद होंगे और यह देखकर सब सन्न रह गए। इस किस के बाद ही कंफर्म हो गया कि दोनों प्यार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
padmaavat - फोटो : file photo
पद्मावत
2018 में आई फिल्म 'पद्मावत' करणी सेना के विरोध की वजह से चर्चा में आ गई थी। संजय लीला भंसाली की विवादों में रही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चली और खूब कमाई भी की। साल 2018 की सबसे ज्यादा कन्ट्रोवर्शियल फिल्म की बात करें तो जहन में सबसे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का नाम आता है। फिल्म को रिलीज करने के लिए भंसाली को करणी सेना के साथ लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। साल 2017 से ही फिल्म का भारी विरोध चल रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें