फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली का विवादों से रहा है गहरा नाता, देवदास से लेकर पद्मावत तक ये फिल्में हैं गवाह

Tue, 23 Feb 2021 08:04 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर और म्यूजिक डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का कल यानी 24 फरवरी को जन्मदिन है। साल 1963 में जन्मे भंसाली ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन काम किया और सुपरहिट फिल्म दिए। करियर की शुरुआत में संजय ने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के असिस्टेंट के तौर पर काम किया। दोनों ने मिलकर फिल्म 'परिंदा', '1942 अ लव स्टोरी' और 'करीब' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं लेकिन अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। 

विधु से अलग होने के बाद संजय ने अपनी पहली फिल्म 'खामोशी' का निर्देशन किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' बनाई। यह फिल्म अब तक कि सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। इसके बाद से संजय ने लगातार कई लव स्टोरी बनाईं। इसके साथ ही सिनेमा जगत में अगर किसी विवादित प्रोड्यूसर-डायरेक्टर की बात की जाए तो संजय लीला भंसाली का नाम सबसे पहले आता है।

भंसाली कभी अपनी फिल्म की कहानी की वजह से चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपनी ही फिल्म के एक्टर-एक्ट्रेस की वजह से। आज हम संजय लीला भंसाली की उन फिल्मों के बारे में  बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप वाकई चौंक जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
हम दिल दे चुके सनम
हम दिल दे चुके सनम
साल 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ उस वर्ष की सबसे हिट फिल्मों में शामिल हुई। इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। दोनों के बीच चल रही अफेयर की खबरों की वजह से भी यह फिल्म बहुत सफल रही। सलमान की वजह से ही ऐश्वर्या को ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म भी मिली थी। फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। इस फिल्म के आने के बाद से ही सलमान-ऐश्वर्या के झगड़े की खबरें सुर्खियों में छाने लगी थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
देवदास - फोटो : फिल्म पोस्टर
देवदास
साल 2002 में शाहरुख खान के साथ मिलकर भंसाली ने फिल्म देवदास बनाई। इस फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया था।  संजय लीला भंसाली अपने भव्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और 'देवदास' उन्हीं में से एक है इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही काफी सुर्खियां बटोरी थी। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन मल्टीस्टारर इस फिल्म ने 5 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म बनाने में 50 करोड़ का खर्च हुआ। चंद्रमुखी का कोठा बनाने में 12 करोड़ खर्च हुए थे। वहीं फिल्म के छह सेट बनने में कुल 20 करोड़ की लागत आई थी। जिस घर में ऐश्वर्या के सीन शूट हुए थे, उसमें 1.22 लाख कांच के टुकड़ों को जोड़कर तैयार किया गया था। बारिश के सीन के बाद इन्हें दोबारा पेंट करना पड़ता था।

4 of 6
सांवरिया - फोटो : यूट्यूब
सांवरिया
2007 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रणबीर ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि पहली फिल्म के लिए उन्हें कोई फीस नहीं मिली थी। सोनम कपूर और रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया के लिए संजय लीला भंसाली ने फिल्म सिटी में बहुत ही बड़ा सेट लगाया था और इसमें सलमान खान और रानी मुखर्जी को भी लिया था लेकिन फिर भी फिल्म फ्लॉप ही साबित हुई।
विज्ञापन

5 of 6
गोलियों की रासलीला रामलीला - फोटो : यूट्यूब
गोलियों की रासलीला रामलीला
'गोलियों की रासलीला रामलीला' फिल्म अपने टाइटल की वजह से विवादों में छा गई थी। 2012 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट पर 'अंग लगा दे गाना' फिल्माया जाना था। दोनों को गाने के अंत में इस एक किसिंग सीन फिल्माना था। इसकी शूटिंग के दौरान दोनों डायरेक्टर के कट कहने के बावजूद एक-दूसरे को किस करते रहे। उस रात सेट पर 50 लोग मौजूद होंगे और यह देखकर सब सन्न रह गए। इस किस के बाद ही कंफर्म हो गया कि दोनों प्यार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पद्मावत
पद्मावत
2018 में आई फिल्म 'पद्मावत' करणी सेना के विरोध की वजह से चर्चा में आ गई थी। संजय लीला भंसाली की विवादों में रही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चली और खूब कमाई भी की। साल 2018 की सबसे ज्यादा कन्ट्रोवर्शियल फिल्म की बात करें तो जहन में सबसे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का नाम आता है। फिल्म को रिलीज करने के लिए भंसाली को करणी सेना के साथ लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। साल 2017 से ही फिल्म का भारी विरोध चल रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें