फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका-अर्जुन को KISS करता देख कपूर खानदान की बहू ने कर दिया ऐसा कमेंट, नहीं होगा यकीन

Fri, 03 Jan 2020 11:41 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun, Malaika and Maheep Kapoor - फोटो : Instagram
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह बात अब किसी से भी छिपी नहीं है। आए दिन यह दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। इन दोनों ने एक साथ नए साल का जश्न भी मनाया। इस दौरान अर्जुन कपूर को किस करते हुए मलाइका ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। मलाइका की इस तस्वीर को देखते ही अर्जुन कपूर की चाची ने ऐसा कमेंट कर दिया जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Instagram
मलाइका ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। तस्वीर साझा करते हुए मलाइका ने लिखा था- 'सूरज,सितारे, रोशनी और खुशी...2020।' इस तस्वीर में अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं और मलाइका उन्हें किस कर रही हैं। तस्वीरों में दोनों की गजब की केमिस्ट्री दिख रही हैैं। इस तस्वीर पर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने कमेंट कर दिया। यह कमेंट सुर्खियां बटोर रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Maheep and Sanjay Kapoor - फोटो : Instagram
महीप कपूर ने अर्जुन और मलाइका की रोमांटिक तस्वीर पर दिल वाला इमोजी और स्माइली बनाई। महीप का यह कमेंट इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि वह कपूर खानदान की बहू हैं। मलाइका की इस तस्वीर पर महीप के कमेंट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की बॉन्डिग अच्छी है। मलाइका ने इस बार अर्जुन के साथ नए साल का जश्न गोवा में मनाया।



 

4 of 5
Malaika Arora new year celebration - फोटो : Instagram
गोवा में जश्न की मलाइका ने इसके अलावा कई और तस्वीरें भी साझा की। एक तस्वीर में मलाइका अपने परिवार के साथ नजर आईं। तस्वीर में अर्जुन कपूर के अलावा बहन अमृता अरोड़ा और मां के अलावा कई और लोग हैं। मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते का खुलासा अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर एक तस्वीर पोस्ट करके किया था। इस तस्वीर में अर्जुन और मलाइका एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Kapoor, Malaika Arora - फोटो : instagram
मलाइका हाल ही में शादी वाले बयान पर चर्चा में रही थीं। मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंची थीं। इस दौरान मलाइका ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया था। मलाइका ने बताया कि वह किस तरह से शादी करना चाहती हैं। मलाइका ने ड्रीम वेंडिग के बारे में कहा था- 'मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।' 

हार्दिक पांड्या से सगाई से पहले इस अभिनेता को डेट कर चुकीं नताशा, एकता कपूर से है खास कनेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें