फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में संजय कपूर को अवॉर्ड मिलने पर यूजर्स को नहीं हो रहा यकीन, मीम्स बनाकर उड़ा रहे मजाक

Thu, 03 Oct 2019 03:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sanjay Kapoor and Uday Chopra - फोटो : twitter
सिनेमाजगत में कपूर खानदान ने अपने योगदान से एक अलग पहचान बनाई है। जहां एक ओर बोनी कपूर फिल्म निर्माता हैं तो वहीं उनके भाई अनिल कपूर ने अभिनय के क्षेत्र में लोहा मनवाया। हालांकि इन दोनों भाइयों की तरह संजय कपूर (Sanjay Kapoor)का बॉलीवुड में करियर कुछ खास नहीं रहा। संजय कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह नहीं बना पाए। हाल ही में संजय कपूर को विदेश में अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड के बाद संजय कपूर को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स मीम्स बनाकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Sanjay Kapoor - फोटो : instagram
संजय कपूर को यूनाइटेड किंगडम हाउस ऑफ कॉमन पार्लियामेंट द्वारा प्रेरणादायक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को लेते हुए संजय कपूर ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की। अपने एक बयान में संजय कपूर ने कहा- 'हर अभिनेता को यह अच्छा लगता है जब उसके काम को सराहा जाए। अच्छा लगता है यह जानकर कि इतने साल बाद भी लोग आपको प्यार करते हैं। पिछले साल एक वेबसीरीज के लिए ओसलो में अवॉर्ड मिला और एक साल बाद बॉलीवुड में अब तक काम करने के लिए यूके में।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Sanjay Kapoor - फोटो : file photo
संजय कपूर को अवॉर्ड मिलते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रतिक्रिया देने लगे। ज्यादातर यूजर्स को संजय कपूर को अवॉर्ड मिलने की खबर पर यकीन करना भी मुश्किल हो रहा है। यूजर्स अलग-अलग मीम्स बनाकर संजय कपूर का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने उदय चोपड़ा की तस्वीर साझा करते हुए मीम्स साझा किया। इस मीम्स को ट्वीट करते हुए लिखा- 'फिर तो मैं भी तैयारी कर लूं, इस हिसाब से अगले साल मेरा नम्बर आने वाला है।'
 

4 of 5
Memes on Sanjay kapoor - फोटो : twitter
दूसरे यूजर ने शोले के करीम चाचा की तस्वीर साझा कर लिखा- 'ये चल क्या रहा है भाई।' तीसरे यूजर ने अन्ना हजारे की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर पर लिखा हुआ है- 'भारतरत्न मांगता है मेरे को...।'चौथे यूजर ने संजय कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म के एक सीन की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर पर लिखा हुआ है- 'एक बार जरा फिर से कहना।' 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Memes on Sanjay kapoor - फोटो : twitter
पांचवें यूजर ने अनिल कपूर की फिल्म के एक सीन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर लिखा हुआ है- 'ये क्या खबर छपी है। घोड़ों की रेस में अब गधे भी दौड़ेगें।' आपको बता दें, संजय कपूर ने 'प्रेम' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद 'राजा', 'कर्तव्य', 'बेकाबू' और 'मोहब्बत' और 'सिर्फ तुम' जैसी फिल्मों में नजर आए। संजय कपूर ने टीवी सीरियल्स में भी हाथ आजमाया है। सीरियल्स में 'करिश्मा- द मिरेकल ऑफ डेस्टिनी', 'दिल संभल जा जरा' शामिल है। 

यह भी पढ़ें:- बिग बॉस 13: Kiss के लिए शहनाज के पीछे पड़े दो कंटेस्टेंट, सिंगर ने रखी ये शर्त
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें