फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या पांडे पर संजय कपूर ने किया कमेंट, 'ड्रेस गिरने वाली है..सावधान रहें', यूजर्स बोले-शर्म करो

Wed, 09 Oct 2019 11:41 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अनन्या पांडे हाल ही में एले ब्यूटी एवॉर्ड्स (Elle Beauty Awards) में पहुंचीं जहां उन्होंने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहना था। उनकी ड्रेस को प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया था। इस दौरान अनन्या ने मैचिंग ब्लैक शूज कैरी किए। ड्रेस पहन अनन्या ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिस पर अभिनेता संजय कपूर ने कमेंट किया।
विज्ञापन

2 of 5
Ananya Pandey - फोटो : amar ujala mumbai
संजय कपूर ने अनन्या पांडे की ड्रेस पर कमेंट करते हुए लिखा- 'ड्रेस गिरने वाली है थोड़ा सावधान रहें।' संजय कपूर के इस कमेंट को लोगों ने पसंद नहीं किया और ट्रोल करने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
ananya pandey - फोटो : social media
एक यूजर ने कहा कि 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए।' वहीं एक अन्य ने लिखा कि 'अपनी बेटी के लिए भी ऐसा ही कमेंट लिखते क्या?' बता दें कि अनन्या पांडे संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता रहा है। ऐसे में जब संजय कपूर ने अनन्या पांडे की ड्रेस पर कमेंट किया तो यूजर्स को रास नहीं आया।

4 of 5
पति पत्नी और वो - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनन्या अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी अगली फिल्म कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति पत्नी और वो' का रीमेक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति पत्नी और वो - फोटो : instagram
यह फिल्म साल 1978 में आई बीआर चोपड़ा की 'पति पत्नी और वो' की रीमेक है। 70 के दशक की इस सुपरहिट कॉमेडी फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी के किरदार में विद्या सिन्हा और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थीं। 

साइना नेहवाल की बायोपिक का सामने आया फर्स्ट लुक, 11 से परिणीति शुरू करेंगी शूटिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें