संजय कपूर
- फोटो : isntagram/sanjaykapoor2500
अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘कयामत’ में संजय कपूर ने एक आतंकवादी का किरदार निभाया, जिसे आलोचकों ने काफी सराहा। संजय कपूर ने बतौर निर्माता तीन फिल्मों का निर्माण किया। इनमें से फिल्म ‘तेवर’ में भतीजे अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आए थे, फिल्म ज्यादा नहीं चली, लेकिन सराहना मिली। फिल्मों के अलावा 2003 में उन्होंने टीवी सीरियल ‘करिश्मा- द मिरैकल ऑफ डेस्टिनी’ में करिश्मा कपूर के साथ काम किया। करियर की दूसरी पारी में संजय कपूर फिल्म 'मिशन मंगल' और 'लस्ट स्टोरीज' में नजर आए।