संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' का ट्रेलर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म में काम कर रहे ज्यादातर कलाकारों के किरदारों के बारे में खुलासा हो चुका है लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि माधुरी दीक्षित का किरदार कौन निभा रहा है या निभा भी रहा है या नहीं।
विज्ञापन
2 of 5
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
साल 1991 में आई फिल्म 'साजन' माधुरी और संजय दत्त दोनों के करियर के लिए टर्निंग पाइंट साबित हुई। इसी फिल्म से दोनों के अफेयर की खबरें छपने लगी। आलम तो ये था कि फिल्म 'साजन' के प्रीमियर में जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टेज पर पहुंचे तो लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
3 of 5
माधुरी दीक्षित, संजय दत्त
खबरें छप गई कि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि इस पर दोनों ने कभी कोई बयान नहीं दिया। संजय और माधुरी की शादी की अफवाह जब संजय की पहली पत्नी ऋचा शर्मा तक पहुंची तो वो बेटी त्रिशाला के साथ भारत वापस आ गईं।
4 of 5
sanjay dutt
बता दें ऋचा उस वक्त न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रही थीं। ऋचा ने बताया था कि जब मैंने संजय से पूछा कि क्या आप मुझे तलाक देने जा रहे हैं। संजय ने कहा था, 'नहीं'। मैंने कहा, 'मैं तलाक नहीं चाहती थी हालांकि लंबे समय से हमारे बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इतना ही नहीं संजय दत्त ऋचा को लेने एयरपोर्ट तक नहीं गए थे। बता दें कि संजय दत्त ने 1987 में ऋचा शर्मा से शादी की थी। साल 1996 में ऋचा का ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया था।
बता दें, माधुरी के पिता संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के रिश्ते के खिलाफ थे, क्योंकि संजय उस समय शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी थी। कहा जाता है कि 1993 के बॉम्बे बम ब्लास्ट में जब संजय का नाम आया, तब माधुरी खुद उनसे अलग हो गईं।