संजय दत्त से जुड़े विवाद चाहे जो भी रहे हों लेकिन उनकी गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है। साल 1981 में आई फिल्म 'रॉकी' से लेकर जेल जाने तक संजू बाबा ने अपने करियर में कई पड़ाव देखे। 29 जुलाई 1959 को सुनील दत्त और नरगिस के घर में जन्मे संजय ने बॉलीवुड के साथ-साथ पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया, हालांकि विवादों के साथ भी उनका चोली-दामन का साथ रहा।