फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को मां की नकली कब्र पर ले जाकर खूब रोते थे संजय दत्त, फिर करते थे ये काम

Thu, 05 Jul 2018 12:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' रिलीज हो गई है। इसमें संजय दत्त की भूमिका में रणबीर कपूर हैं। रिलीज के 6 दिन में फिल्म ने 180 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी के कई राज से परदा नहीं गिराया गया है। पूरी फिल्म में कहीं भी उनकी पहली दो पत्नियों का जिक्र तक नहीं है। साथ ही फिल्म में ये तो दिखाया गया है कि संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड थीं लेकिन दिखाया गया है सिर्फ एक को।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
nargis
बचपन से लेकर अब तक की उनकी जिंदगी पर नजर डालेंगे तो शायद वो किसी फिल्म से भी ज्यादा दिलचस्प लगेगी लेकिन जिस तरह से डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने ये फिल्म बनाई है उसे देखकर तो ऐसा साफ लग रहा है कि ये संजय दत्त की छवि सुधारने से ज्यादा कुछ भी नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
नर्गिस दत्त
फिल्म देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे संजू सिर्फ संजय दत्त को बेकसूर साबित करने के लिए बनाई गई है। कुछ दिनों पहले फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने बताया था कि संजय दत्त लड़कियों को पटाने के लिए एक खास तरह की ट्रिक इस्तेमाल करते थे। 

4 of 5
sanju
राजू हिरानी ने कहा था 'संजय जिस लड़की को पसंद करते थे उसे अपनी मां की कब्र पर लेकर जाते थे लेकिन वो कब्र नरगिस दत्ती की नहीं होती थी। इसके बाद वो लड़की संजय के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाती थी। जबकि उसे पता ही नहीं होता था कि संजय ने उससे झूठ बोला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SANJU
हालांकि फिल्म में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला लेकिन फिर भी संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म संजू ने मात्र 6 दिन के भीतर कई बड़े रिकॉर्ड खड़े कर दिये हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्मों को कहीं पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें