फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल बाद संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित के लिए खोला दिल का राज, कलंक के टीजर लॉन्च में कही ये बात

Tue, 12 Mar 2019 04:19 PM IST
भावना शर्मा मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
madhuri dixit
मुंबई में अपनी फिल्म 'कलंक' के टीजर लॉन्च कार्यक्रम में संजू बाबा ने माधुरी के सामने अपना एक दिल का राज खोल दिया। संजय दत्त और माधुरी 22 साल बाद किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sanjay dutt
संजय दत्त ने कहा, 'इतने सालों बाद हम दोनों ने एक साथ किसी फिल्म में काम किया, बड़ा अच्छा लगा।' संजय ने माधुरी से कहा, 'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा कलंक तब धुला जब मैं जेल से आजाद हो गया'। उन्होंने माधुरी की तरफ देखते हुए कहा मेरी जिंदगी में कोई कलंक नहीं है।



 
विज्ञापन

3 of 5
kalank
पूरे ईवेंट के दौरान संजय गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे थे। वहीं संजय दत्त ने माधुरी को मैम भी कहकर पुकारा। आपको बता दें संजय दत्त और माधुरी की जोड़ी 90 के दशक में हिट हो गई थी। बात चाहे फिल्म 'खलनायक' की हो या 'साजन' की, दोनों की केमिस्ट्री फिल्मों में खूब जचती थी। दर्शकों को भी दोनों को देखकर बड़ा मजा आता था।

4 of 5
kalank
धर्मा प्रोडक्शन की 'कलंक' फिल्म के टीजर लॉन्च के दौरान करन जौहर, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर भी मौजूद थे। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन हैं। मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म के पोस्टर और टीजर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt
कलंक का टीजर बताता है कि फिल्म बहुत भव्य होने वाली है। लेकिन, सिनेमा और दर्शक का रिश्ता भी बहुत नाजुक होता है, वह निभाना नहीं चुकाना पड़ता है। कीमत जो अब महंगी हो चली है। फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन लीड रोल में हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें