फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से लौटने के बाद सलून के बाहर स्पॉट हुए संजय दत्त, मीडिया से कहा- 'अभी बीमार नहीं हूं, ऐसा मत लिखना'

Thu, 15 Oct 2020 02:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) इस वक्त लंग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। हालांकि उनकी तरफ से तो यही कहा जा रहा है कि वह एकदम फिट एंड फाइन हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसके बाद से फैंस की टेंशन थोड़ी बढ़ गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बच्चों के साथ दुबई में वक्त बिताने के बाद संजू बाबा मुंबई लौट आए हैं। हाल ही में उन्हें एक सलून के बाहर स्पॉट किया गया। यहां वह हेयर कट के लिए आए थे, सामने आए वीडियो में उनका हेयरकट साफ देखा जा सकता है। इस दौरान संजय दत्त ने मीडिया को देखकर पोज भी दिया और सैलून के बाहर ही उनके साथ संक्षिप्त बातचीत की।
 
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : Twitter
अपनी कार की ओर बढ़ते हुए संजय दत्त ने मीडिया कर्मियों से कहा "अभी बीमार नहीं हूं, ऐसा मत लिखना"। इसके बाद सभी जोर जोर से हंसने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस इसे देखकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि संजय दत्त पहले से काफी कमजोर हो गए हैं। फैंस संजय दत्त के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त अपने ट्रीटमेंट का एक फेज पूरा करने के बाद अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ अपने बच्चों के पास दुबई गए थे। दुबई से भी संजय दत्त की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें संजू बाबा फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहे थे।संजय दत्त इस वक्त लंग कैंसर जैसी घातक बीमारी से गुजर रहे हैं। उनका इलाज फिलहाल मुंबई कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह कुछ समय के लिए इलाज के लिए छुट्टी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त और मान्यता दत्त दुबई रवाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई में भी संजय दत्त की कीमोथेरेपी के नतीजे सकारात्मक होने की बात कही जा रही है। लेकिन खबर है संजय दत्त का अपना इलाज करवाने न्यूयॉर्क भी जा सकते हैं। संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास 'शमशेरा', 'भुज', 'केजीएफ', 'पृथ्वीराज' और 'तोरबाज' जैसी फिल्में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें