हर इंसान की जिंदगी में बुरा वक्त आता है और एक्टर इससे अछूते नहीं है। कुछ ऐसा ही वाकया संजय दत्त के साथ भी हुआ था जब उनकी मां गुजर गईं थीं और वो ड्रग्स लेने लगे थे।
विज्ञापन
ड्रग्स लेकर दो दिन तक सोता रहा था ये एक्टर, रो-रोकर नौकर का हुआ था बुरा हाल
2 of 5
संजय दत्त
मां के गुजर जाने के बाद संजय दत्त फिल्मों में आने के लिए कमर कस चुके थे। उनकी पहली फिल्म 'रॉकी' थी जो रिलीज के लिए तैयार थी। उस वक्त संजय पर ड्रग्स की लत हावी थी और जब भी उन्हें मौका मिलता वो ड्रग्स ले लेते। लेकिन एक दिन उनके इसी नशे के चक्कर में कुछ ऐसा हुआ जिससे उनका नौकर डर गया।
क्या था पूरा किस्सा ?
विज्ञापन
ड्रग्स लेकर दो दिन तक सोता रहा था ये एक्टर, रो-रोकर नौकर का हुआ था बुरा हाल
3 of 5
'रॉकी' के एक सीन में संजय दत्त
सभी जानते थे कि संजय दत्त को ड्रग्स की बुरी लत है। संजय इस कदर ड्रग्स के आदी हो गए थे कि उनके बिना वो रह ही नहीं पाते थे..और एक दिन ऐसा हुआ कि संजय दत्त ने इतनी ज्यादा मात्रा में ड्रग्स ले ली कि उन्हें नींद आ गई और वो सो गए। वो दो दिनों तक उठे नहीं और ये देखकर उनके नौकर के होश उड़ गए।
ड्रग्स लेकर दो दिन तक सोता रहा था ये एक्टर, रो-रोकर नौकर का हुआ था बुरा हाल
4 of 5
संजय दत्त
जब वो उठे तो हालत ऐसी हो चुकी थी कि लगा वो मर ही जाएंगे। संजय दत्त का नौकर भी उनकी ऐसी हालत देख घबरा गया और रोने लगा। संजय को तो पता था कि ड्रग्स लेने के बाद कैसी हालत हो जाती है। पर शायद उनके नौकर को इसका अंदाजा नहीं था। अपने नौकर को इस तरह रोते देख संजय ने पूछा, ' क्या हुआ, तुम रो क्यों रहे हो ? तो नौकर ने कहा, 'आप दो दिन से सो रहे हो और अब उठे हो, आपने खाना भी नहीं खाया।'
ड्रग्स लेकर दो दिन तक सोता रहा था ये एक्टर, रो-रोकर नौकर का हुआ था बुरा हाल
5 of 5
संजय दत्त
ये सुनकर संजय दत्त की आंखें खुली की खुली रह गईं। तब उन्हें अहसास हुआ कि वो क्या कर रहे हैं। हालांकि बाद में संजय दत्त ने ड्रग्स से तौबा कर ली। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में भी उन्होंने अपनी ड्रग्स की लत का खुलासा किया था और कहा था कि लड़कियों की वजह से उन्हें ये लत लगी। संजय के मुताबिक उन्हें लड़कियों से बात करने में झिझक होती थी और इसीलिए उन्होंने ड्रग्स का सहारा लिया।
संजय दत्त की जिंदगी काफी परेशानी भरी रही। मां नर्गिस कैंसर की बीमारी से जूझ रहीं थीं और उसी दौरान वो ड्रग्स के आदी हो गए और ये लत आगे बढ़ती ही चली गई।