फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर देखकर 'संजू' की बहन ने ऐसे दिया रिएक्शन, बोलीं- 'रणबीर ने एक्टिंग अच्छी की लेकिन...'

Fri, 01 Jun 2018 12:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर में रणबीर के एक्टिंग की सभी खूब तारीफ कर रहे हैं। रणबीर को ट्रेलर में देखकर ये अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो रहा है कि ये रणबीर कपूर हैं या संजय दत्त।
विज्ञापन

2 of 5
Priya Dutt - फोटो : ANI
अब 'संजू' का ट्रेलर देखने के बाद प्रिया दत्त का रिएक्शन आया है। इस फिल्म का ट्रेलर प्रिया दत्त को भी खूब पसंद आया है। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रिया दत्त ने एक्टर रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। प्रिया दत्त ने कहा, ‘हालांकि मेरे भाई (संजय दत्त) की तरह 100 फीसदी होना संभव नहीं है और ये कोई नहीं कर सकता लेकिन मैं खुश हूं कि किस तरह रणबीर कपूर ने उनके किरदार को स्क्रीन पर जिया है।’
विज्ञापन

3 of 5
sanju
यही नहीं प्रिया दत्त ने फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा,’उनके अलावा इस फिल्म को कोई और नहीं बना सकता था। राजकुमार हिरानी को पता है कि इमोशनंस को कैसे जिया जाता है। यही नहीं परेश रावल (सुनील दत्त का किरदार निभाया है) और रणबीर कपूर के बीच दर्शाए सीन जबरदस्त हैं। भाई की लाइफ में इतनी कॉमेडी और परिस्थियां थीं जो एकदम क्रेजी लगती थीं लेकिन आज जब हम पीछे देखते हैं तो उन बातों पर बहुत हंसी आती है।’

4 of 5
फिल्म- संजू
फिल्म में रणबीर कपूर के लुक, एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी को खूब सराहा जा रहा है। ट्रेलर में रणबीर के अलावा सोनम कपूर, परेश रावल, विकी कौशल, दिया मिर्जा और अनुष्का शर्मा की झलक भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju poster
रणबीर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपनी फिजिक पर काफी ध्यान दिया। रणबीर ने संजय दत्त बनने के लिए 25 करोड़ रुपए फीस ली है। बता दें कि ये फिल्म 29 जून को बड़े परदे पर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें