फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत संजय दत्त की हो गई थी ऐसी हालत, नरगिस की मौत के बाद बहन से ही मांगने लगे थे चरस

Mon, 27 Aug 2018 03:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
एक्टर संजय दत्त की हर मुश्किल घड़ी के वक्त उनकी बहन प्रिया दत्त हमेशा साथ खड़ी रही हैं हालांकि कई बार संजय दत्त की वजह से उन्हें शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ा। एक वक्त ऐसा था जब संजय दत्त अपने नशे की लत की वजह से बदनाम थे जिसकी वजह से कई बार कॉलेज में प्रिया दत्त को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था और उन्हें चरसी की बहन कहकर शर्मिंदा करते थे। ये बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कही थी। प्रिया दत्त का जन्मदिन 28 अगस्त 1966 को मुंबई में हुआ था। ऐसे में जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा...
विज्ञापन

2 of 8
संजय दत्त और सुनील दत्त
80 के दशक में जब संजय दत्त कॉलेज गोइंग स्टूडेंट थे उस वक्त मुंबई में ड्रग्स बहुत ट्रेंडी चीज थी। ऐसे में भला वो इस ट्रेंड को फॉलो करने में पीछे कैसे रहते। संजय दत्त को पढ़ाई में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी लेकिन पापा सुनील दत्त के कहने पर उन्होंने कॉलेज जाना शुरू कर दिया था। कॉलेज में ही संजय गलत संगत में पड़ गए और उन्हें चरस, गांजा और ड्रग्स की लत लग गई थी।
विज्ञापन

3 of 8
संजय दत्त
नरगिस को पता चलने के बावजूद उन्होंने ये बात सुनील दत्त को बताई नहीं और अपने हिसाब से ही उन्होंने केवल बेटे को समझाना शुरू किया। नरगिस को लगा कि वो समझा-बुझाकर बेटे को सही रास्ते पर ले आएंगी लेकिन एक बार जो ड्रग्स की लत लग जाए उसे छोड़ना कहां आसान होता है।  

4 of 8
संजय दत्त
मुंबई में उस समय कोई रिहैबिलिटेशन सेंटर नहीं था। संजय दत्त ने खुद बताया था कि मुंबई में इलाज नहीं होने के बाद वो अमेरिका के रिहैबिलिटेशन गए तो डॉक्टरों ने उन्हें उस समय ड्रग्स की एक लंबी लिस्ट दी। जिस पर संजय दत्त को निशान लगाना था कि उन्होंने इनमें से कौन-कौन सी ड्रग्स उन्होंने ली है। संजय दत्त ने जब वो लिस्ट देखी तो मन ही मन सोचा कि उन्हें तो इस पूरी लिस्ट पर ही निशान लगाना पड़ेगा यानी उस वक्त जितने भी ड्रग्स थे संजय दत्त ने सभी ले रखे थे।
विज्ञापन

5 of 8
संजय दत्त
बेटे की नशे की लत छुड़ाने के लिए सुनील दत्त ने संजय दत्त को फोन करके ऑफिस बुलाया जिससे उनकी पहली डेब्यू फिल्म 'रॉकी' के शूटिंग शेड्यूल पर बात की जा सके। इधर संजय दत्त की डेब्यू फिल्म के रिलीज की तैयारी हो रही थी, दूसरी ओर संजय की लत बढ़ती ही चली गई। वहीं उनकी मां नरगिस की हालत बहुत खराब थी उन्हें कैसर था।
विज्ञापन

6 of 8
संजय दत्त
संजय दत्त इन सब से परे नशे की हालत में खुद को बरबाद करने पर तुले हुए थे। सुनील दत्त समेत पूरा परिवार नरगिस की वजह से बहुत टेंशन में था लेकिन नरगिस को तो अपने बेटे की नशे की चिंता थी। नरगिस की बीमारी की वजह से सुनील दत्त 'रॉकी' के निर्देशन पर भी पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन वो चाहते थे कि फिल्म जल्दी से जल्दी रिलीज कर दें।
विज्ञापन

7 of 8
संजय दत्त और नरगिस
सुनील दत्त ने फिल्मों के प्रीमियर के लिए घर में ही बने थिएटर में 8 मार्च को नरगिस को फिल्म दिखाने की सोची लेकिन फिल्म देखते-देखते अचानक नरगिस की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें दूसरे कमरे में लाकर सुला दिया गया। इसके बाद नरगिस की हालत इतनी बिगड़ी कि उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। आखिर 3 मई 1981 को नरगिस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन

8 of 8
संजय और प्रिया दत्त
नरगिस की मौत पर रोने की तो छोड़िए संजय दत्त ऐसे मौके पर बहन प्रिया दत्त के पास पहुंचे और चरस मांगने लगे। प्रिया दत्त ने उस वक्त कहा चरस नहीं है मेरे पास बीड़ी है बीड़ी चाहिए क्या। इसके बाद सुनील दत्त ने विदेशी डॉक्टरों से बात की और इलाज के लिए पहले जर्मनी ले गए फिर अमेरिका। इलाज के बाद जब संजय दत्त को एहसास हुआ कि उनकी मां का निधन हो गया है तब जाकर रोए और ऐसा रोए कि लगातार चार दिन तक रोते रहे। संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े ये किस्से आप यासिर उस्मान की किताब द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड ब्वॉय संजय दत्त में पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें