दिग्गज अभिनेत्री नरगिस दत्त ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। नरगिस ने साल 1935 फिल्म तलाश-ए-हक से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। 'मदर इंडिया' से नरगिस को खास पहचान मिली। उनकी पुण्यतिथि पर उनके बेटे संजय दत्त ने अपनी मां नरगिस के साथ एक फोटो शेयर की है।
विज्ञापन
2 of 5
nargis
संजय दत्त ने नरगिस की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं आज जो कुछ भी हूं आपकी वजह से हूं। मैं आपको बहुत याद करता हूं।' आपको बता दें कि संजय दत्त अपनी मां के बेहद करीब थे।
विज्ञापन
3 of 5
Sanjay Dutt and Nargis
संजय दत्त की मां नरगिस का जब निधन हुआ तब तो वह नहीं रोये लेकिन तीन साल बाद एक टेप में मां की आवाज सुनते ही वह फफक कर रो पड़े थे। उनको ये टेप सुनील दत्त ने भेजा था।
4 of 5
सुनील दत्त और नर्गिस
संजय दत्त की मां नरगिस का निधन 3 मई 1981 को एक्टर की पहली फिल्म 'रॉकी' के रिलीज से ठीक पहले हुई थी। यासीर उस्मान की किताब ‘संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड बैड ब्वॉय’ में बताया गया है कि कैसे चार दिनों तक मां नरगिस के लिए संजय दत्त की आंखों से आंसू नहीं थमे थे।
संजय दत्त पर बनी रही फिल्म 'संजू' का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े हर रहस्य से पर्दा उठाया जाएगा। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।